सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में इतने दिन नहीं खुलेंगे बैंक, RBI ने जारी कर दी हॉलिडे लिस्ट

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:00 AM (IST)

    Bank Holiday List in October 2024 अक्टूबर में कई फेस्टिवल है। इस वजह से बैंक में कई दिन छुट्टी रहने वाली है। अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेगा। ऐस ...और पढ़ें

    Bank Holiday List in October 2024: 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
    Bank Holiday List in October 2024: 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

    HighLights

    1. अगले महीने अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
    2. RBI ने अक्टूबर महीने का हॉलिडे लिस्ट जारी कर दिया।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने कई फेस्टिवल है जिसकी वजह से बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। अगर आप भी अगले महीने किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) चेक कर लेना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List in October 2024) जारी कर दिया है। इस लिस्ट में बैंक ने बताया कि किस तारीख को किस शहर के बैंक किस वजह से बंद रहने वाले हैं।

    वैसे आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Bank Holiday List) के हिसाब से अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें दूसरा- चौथा शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है।

    कब-कब बंद रहेंगे बैंक

    तारीख
    वजह स्थान
    1 अक्टूबर 

    विधानसभा चुनाव

    जम्मू-कश्मीर
    2 अक्टूबर  महात्मा गांधी जयंती पूरे देश
    3 अक्टूबर   शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती जयपुर
    10 अक्टूबर  महा सप्तमी अगरतला,गुवाहटी,कोहिमा, कोलकता
    11 अक्टूबर  महानवमी इंफाल, ईटानगर,कोहिमा, कोलकता,गुवाहटी,अगरतला, बैंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, पटना, रांची, शिलांग
    14 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
    16 अक्टूबर   लक्ष्मी पूजा अगरतला, कोलकाता
    17 अक्टूबर  महर्षि वाल्मीकि जयंती शिमला,बैंगलुरु, गुवाहटी
    31 अक्टूबर   नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली अहमदाबाद, अजवाल,भोपाल, भुवनेश्वर,चंडीगढ़, चेन्नई,हैदराबाद, गुवाहटी, ईटानगर, जयपुर,कानपुर, कोची, कोहिमा,कोलकता, लखनऊ,नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवंतपुरम

    अक्टूबर में साप्ताहिक अवकाश

    तारीख दिन
    6 अक्टूबर रविवार
    12 अक्टूबर दूसरा शनिवार
    13 अक्टूबर रविवार
    20 अक्टूबर रविवार
    26 अक्टूबर चौथा शनिवार
    27 अक्टूबर रविवार

    यह भी पढ़ें: Reliance Power Share: अनिल अंबानी की पावर कंपनी में तेजी का करंट, लगातार छठें दिन लगा अपर सर्किट

    ये सर्विस रहेगी चालू

    बैंक हॉलिडे वाले दिन भी कस्टमर बैंक की कई सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इस दिन नेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) सर्विस सामान्य तौर पर चालू रहती है। ग्राहक आसानी से इन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Vedanta Dividend: कमाई का मौका, इस तारीख को कंपनी देगी साल का चौथा डिविडेंड

     

    खबरें और भी