सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Holiday: सितंबर महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले ही चेक करें हॉलिडे लिस्ट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 12:57 PM (GMT+05:30)

    Bank Holiday In September सितंबर 2023 को शुरुआत होने में अब कुछ दिन ही बचा है। इस महीने 16 दिन बैंक बंद रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक हॉलिडे की लि ...और पढ़ें

    अगले महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
    अगले महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

    HighLights

    1. अगले महीने 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।
    2. सितंबर में कई त्योहारों, रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवर की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश के केंद्रीय बैंक के कलेंडर के अनुसार सितंबर में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरा शनिवार, चौथा शनिवार, रविवार और त्योहार शामिल है। अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।

    आपको बता दें कि आज के समय में आप घर बैठे भी बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा जिस दिन बैंक बंद रहता है उस दिन भी बैंक लोगों को एटीएम (ATM), नेट-बैंकिंग जैसी सुविधा देता है। इसका मतलब है कि आप इस दिन एटीएम और नेट-बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सितंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

    सितंबर बैंक हॉलिडे लिस्ट

    तारीख त्योहार स्थान

    3 सितंबर 2023

    रविवार पूरा देश

    6 सितंबर 2023

    श्री-कृष्ण जन्माष्टमी भुवनेशवर, चेन्नई,आंध्र प्रदेश,पटना
    7 सितंबर 2023 जन्माष्टमी  अहमदाबाद,चंडीगढ़,देहरादून,गंगटोक,तेलंगाना,जयपुर,   जम्मू,कानपुर,लखनऊ,रायपुर,रांची,शिलांग,शिमला,श्री-   नगर
    9 सितंबर 2023 दूसरा शनिवार  पूरी देश 
    10 सितंबर 2023 रविवार  पूरा देश
    17 सितंबर 2023 रविवार  पूरा देश
    18 सितंबर 2023 विनायक चतुर्थी बैंगलोर,हैदराबाद
    19 सितंबर 2023 गणेश चतुर्थी अहमदाबाद, भुवनेश्वर,मुंबई,नागपुर,पंची
    20 सितंबर 2023 गणेश चतुर्थी भुवनेश्वर,पंची
    22 सितंबर 2023 श्री-नारायण गुरु सामधि दिवस कोची,तिरुवंतपुरम
    23 सितंबर 2023 चौथा शनिवार  पूरा देश
    24 सितंबर 2023 रविवार  पूरा देश
    25 सितंबर 2023 श्रीमंत शंकरदेव जयंती गुवाहटी
    27 सितंबर 2023 मिलाद-ए-शरीफ जम्मू,कोची,श्री-नगर,तिरुवंतपुरम
    28 सितंबर 2023 ईद-ए- मिलाद अहमदाबाद, एजवाल, बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची
    29 सितंबर 2023 ईद-ए-मिलाद-उल-नबी  गंगटोक, श्री-नगर, जम्मू

     सितंबर में कौन-से त्योहार है?

    सितंबर महीने में कई छुट्टियां है। 6 सितंबर और 7 सितंबर को श्री-कृष्ण जन्माष्टमी है। वहीं, 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद है। इन छुट्टी की वजह से देश के कई बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले ही हॉलिडे लिस्ट को चेक कर लेना चाहिए।

    आपको बता दें कि देश भर में अभी तो 2,000 रुपये के नोट वैध हैं। लेकिन, इन नोटों को जमा करने की आखिरी तिथी 30 सितंबर 2023 है। आपको इस डेट से पहले ही नोटों को एक्सचेंज करवा लेना है। 

     

    खबरें और भी