सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Holiday on Holi 2025: होली के कारण बैंकों में इतने दिन की होगी छुट्टी, चेक करें पूरी डिटेल

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 08:59 AM (IST)

    Bank Holiday on Holi 2025 होली का त्योहार आने में बस कुछ दिनों का ही वक्त बचा है। होली के कारण देश के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे ...और पढ़ें

    होली के कारण कई दिन बंद रहेंगे बैंक
    होली के कारण कई दिन बंद रहेंगे बैंक

    HighLights

    1. होली के कारण बैंकों में कुछ दिनों तक रहेगी छुट्टी
    2. इस महीने 14 दिनों तक कई राज्यों के बैंक रहेंगे बंद

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: होली आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। इस साल भी देश में करोड़ों लोग होली का उत्सव धूमधाम से मनाएंगे। वहीं होली के कारण देश के कई राज्यों में बैंक क्लोज रहेंगे।

    इसलिए अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो उसे वक्त रहते ही निपटा लें।

    Bank Holiday on Holi: कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

    हमारे देश में होली का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर मनाया जाता है। यहीं कारण है कि कई राज्यों के बैंक होली के कारण अलग-अलग दिन बंद रहेंगे।

    इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इस साल बैंक 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को बंद रहेंगे।

    • 13 मार्च- 13 मार्च के दिन देश के तमाम राज्यों में होलिका दहन मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और झारखंड में बैंक में बंद रहने वाले हैं। हालांकि बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
    • 14 मार्च- देश के कई राज्यों में होली 14 मार्च को भी मनाई जा रही है। इस दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और केरल इत्यादि में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले होंगे।
    • 15 मार्च- 15 मार्च के दिन भी कई राज्यों में होली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा इस दिन तीसरा शनिवार भी है, इसलिए इस दिन अन्य राज्यों के बैंकों में भी हॉलिडे होने वाला है।

    Bank Holiday On March 2025: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

    इस महीने कई राज्यों के बैंक 14 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। इनमें शनिवार और रविवार के दिनों को भी शामिल किया गया हैं। इसके अलावा 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 मार्च (शब-ए-कद्र) और 28 मार्च (जुम्मा-तुल-विद्रा) के दिन जम्मू-कश्मीर के सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।

    इसके अलावा 31 मार्च के दिन ईद-उल-फितर के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश और मिजोरम के सभी बैंक खुले रहेंगे। 

    कैसे करें इन दिनों बैंक से जुड़े काम?

    इस बीच अगर आप कोई बैंक से संबंधित काम करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस चुन सकते हैं। इसके अलावा कैश के लिए आप एटीएम मशीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।