Is Today Bank Holiday: आज बैंक खुलेंगे या नहीं? कई शहरों में है छुट्टी; कहीं आपका शहर तो लिस्ट में नहीं है शामिल
Bank Holiday Today: आज16 अप्रैल को बोहाग बिहू उत्सव के कारण असम में सभी बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। आरबीआ ...और पढ़ें

HighLights
आज 16 अप्रैल को असम में बैंक बंद रहेंगे।
बोहाग बिहू उत्सव के कारण असम में छुट्टी है।
बैंक संबंधी कार्य ऑनलाइन या एटीएम से करें।
Is Today Bank Holiday:आज 16 अप्रैल को देश के एक राज्य में बैंक क्लोज रहने वाले हैं। बाकी सभी जगह बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। कल भी कई जगह बंगाली नववर्ष, विषु, हिमाचल दिवस और बोहाम बिहू इत्यादि की वजह से बैंक क्लोज थे। आइए जानते हैं कि वो कौन-सा राज्य है, जहां आज बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
Bank Holiday Today: आज कहां बंद रहेंगे बैंक?
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आ असम में बोहाग बिहू उत्सव मनाया जा रहा है। इसकी वजह से असम के कई शहरों में प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं। हालांकि सभी जगह बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे।
इस शनिवार बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक क्लोज रहते हैं। हालांकि इस हफ्ते को तीसरा शनिवार पड़ रहा है। इसलिए 18 अप्रैल को बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। अगले हफ्ते भी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते बैंक कब-कब क्लोज रहने वाले हैं।
Bank Holiday List: कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
| 19 अप्रैल | रविवार (सप्ताहिक छुट्टी) |
| 25 अप्रैल | चौथा शनिवार |
| 26 अप्रैल | रविवार (सप्ताहिक छुट्टी) |
अगर आपके शहर में भी किसी दिन बैंक बंद रहते हैं तो आप बैंक से जुड़ा काम ऑनलाइन भी पूरा कर सकते हैं। आपको आज हर काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है।
बिना बैंक जाए क्या-क्या काम हो सकते हैं पूरे?
आज आपको कैश के लिए बैंक जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप यह काम घर के पास मौजूद एटीएम से ही पूरा कर सकते हैं। कैश निकासी के अलावा आप बैलेंस चेक करना और भी कई तरह की सेवाएं एटीएम के जरिए ले सकते हैं। अगर आपके घर के पास मौजूद एटीएम काम नहीं कर रहा है तो आप कुछ समय के लिए यूपीआई ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।