सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें हॉलिडे लिस्ट; 'पैट्रियट्स डे' पर इस राज्य में रहेगी छुट्टी!

Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:48 AM (IST)

Bank Holiday: आज 13 अगस्त को मणिपुर में 'पैट्रियट्स डे' के कारण इम्फाल में सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे और ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

बैंक बंद रहेंगे या खुले?

बैंक बंद रहेंगे या खुले?

HighLights

  1. आज 13 अगस्त को मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

  2. 'पैट्रियट्स डे' के कारण इम्फाल में छुट्टी है।

  3. अन्य शहरों में बैंक खुले हैं, ऑनलाइन सेवाएं जारी।

नई दिल्ली: अगर आप आज (13 अगस्त) बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज देश के एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे, जबकि बाकी जगहों पर सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा।

आज (13 अगस्त) क्यों और कहां बंद हैं बैंक?

आज केवल पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की राजधानी इम्फा में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक (जैसे SBI, HDFC, ICICI, PNB आदि) पूरी तरह से बंद रहेंगे। मणिपुर में हर साल 13 अगस्त को 'पैट्रियट्स डे' (Patriot's Day) या देशभक्त दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध के उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। 13 अगस्त 1891 को ही मणिपुर के राजकुमार बीर टिकेंद्रजीत सिंह और जनरल थंगल मेजर को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

यहां सामान्य रूप से खुले रहेंगे बैंक

नई दिल्ली / NCR: बैंक खुले हैं।
मुंबई (महाराष्ट्र): बैंक खुले हैं।
चेन्नई (तमिलनाडु): बैंक खुले हैं।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल): बैंक खुले हैं।
बेंगलुरु, अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना इन सभी प्रमुख शहरों में आज बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी और काम सामान्य दिनों की तरह ही चलेगा।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही मणिपुर में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

* नेट बैंकिंग (Internet Banking)
* मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking)
* यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)
* एटीएम (ATM) और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर

 यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹5000 की मंथली SIP से कब बनेंगे ₹1 करोड़? देखिए यह 15x15x15 का सीक्रेट रूल