सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Holidays December 2022: तुरंत निपटा लें सभी काम, दिसंबर में 13 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 01:44 PM (IST)

    Bank holidays in December 2022 त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर दिसंबर में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। दिसंबर में क्रिसमस और गुरु गोविंद सिं ...और पढ़ें

    Bank holidays in December 2022 (Jagran File Photo)
    Bank holidays in December 2022 (Jagran File Photo)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अगर आप बैंकिंग से जुड़ा अपना कोई काम टालते आ रहे हैं, तो उसे जल्द निपटा लें। क्योंकि अगले महीने यानी दिसंबर में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं और आपको बैंकिंग से जुड़ा कार्य करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    आरबीआइ की ओर से जारी किए गए दिसंबर माह के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, इनमें बड़े त्योहारों जैसे क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन के साथ-साथ राज्यों में पड़ने वाले उत्सवों को लेकर की गई छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में किसी बैंकिंग कार्य के लिए निकलने से पहले दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देख लेना चाहिए।

    दिसंबर में बैंकों की छुट्टियां की लिस्ट

    • 3 दिंसबर 2022 - शनिवार को सेंट जेवियर फीस्ट के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
    • 4 दिंसबर 2022 - रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
    • 10 दिंसबर 2022 - दूसरा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
    • 11 दिंसबर 2022- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
    • 12 दिंसबर 2022- सोमवार के पा-तगान नेंगमिंजा संगम पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
    • 18 दिंसबर 2022- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
    • 19 दिंसबर 2022- सोमवार को गोवा लिवरेशन डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
    • 24 दिंसबर 2022- चौथा शनिवार और क्रिसमस पर बैंक बंद रहेंगे।
    • 25 दिंसबर 2022- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
    • 26 दिंसबर 2022 - सोमवार को मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 29 दिंसबर 2022 - गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
    • 30 दिंसबर 2022- शुक्रवार को मेघालय में यू कियांग नंगवाह पर बैंक बंद रहेंगे।
    • 31 दिंसबर 2022 - शनिवार को मिजोरम में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे।

    आनलाइन जारी रहेंगी सेवाएं

    बैंकों के बंद रहने के बाद भी पूरे देश में आनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आप बैंक की ब्रांच बंद रहने के बावजूद भी घर बैठे ही आनलाइन सारे कार्य कर सकेंगे। एनइएफटी, आरटीजीएस और आनलाइन बैंकिंग से जुड़े सारे कार्य कर सकते हैं। इसके एटीएम सर्विस भी जारी रहेगी।

    ये भी पढ़ें-

    7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार जल्द दे सकती है तोहफा, एक साथ मिलेगा 18 महीने का बकाया DA

    Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरा कच्चे तेल का भाव, पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव?

     

    खबरें और भी