सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Closed In July: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, झट से निपटा लें जरूरी काम; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:14 AM (GMT+05:30)

    Bank Holiday In July: जुलाई 2026 में देशभर में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। ग्राहकों को सलाह दी ...और पढ़ें

    जुलाई 2026 की बैंक हॉलीडे लिस्ट

    जुलाई 2026 की बैंक हॉलीडे लिस्ट

    HighLights

    1. जुलाई 2026 में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

    2. साप्ताहिक अवकाश और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण छुट्टियां।

    3. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

    नई दिल्ली: जुलाई 2026 में बैंकिंग ( Banking) से जुड़े काम करने वालों के लिए यह महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। Reserve Bank Of India (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों (Bank Holidays) के कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई के महीने में देशभर में अलग-अलग राज्यों में मिलाकर करीब 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) (रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार) के साथ-साथ कई क्षेत्रीय त्योहार और विशेष अवसर शामिल हैं।

    ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होतीं। कई अवकाश सिर्फ राज्यों या शहरों में ही मान्य होते हैं। इसलिए ग्राहकों को अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।

    जुलाई में साप्ताहिक छुट्टियों की लिस्ट

    * 5 जुलाई (रविवार)
    * 11 जुलाई (दूसरा शनिवार)
    * 12 जुलाई (रविवार)
    * 19 जुलाई (रविवार)
    * 25 जुलाई (चौथा शनिवार)
    * 26 जुलाई (रविवार)


    यानी पूरे देश में कम से कम 6 दिन बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे, जब कोई भी शाखा सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

    क्षेत्रीय त्योहार और विशेष छुट्टियां( Regional festivals)

    जुलाई महीने में कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों के चलते अतिरिक्त छुट्टियां भी रहेंगी:

    * 6 जुलाई (सोमवार): MHIP Day – मिजोरम (आइजोल)
    * 9 जुलाई (गुरुवार): बेहदिएनखलाम (Behdienkhlam) – मेघालय (शिलॉन्ग)
    * 16 जुलाई (गुरुवार): रथ यात्रा – ओडिशा (भुवनेश्वर)
    * 17 जुलाई (शुक्रवार): यू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि – पूर्वोत्तर राज्य
    * 18 जुलाई (शनिवार): द्रुकपा त्शे-ज़ी – सिक्किम (गंगटोक)
    * 21-22 जुलाई: खर्ची पूजा – त्रिपुरा और मेघालय
    * 31 जुलाई (शुक्रवार): शहीद उधम सिंह का शहादत दिवस – हरियाणा

    किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?


    बैंक बंद रहने के दौरान कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं, जैसे:

    * चेक क्लियरेंस में देरी
    * कैश जमा और निकासी (ब्रांच के जरिए)
    * डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट
    * लोन से जुड़े ऑफलाइन काम

    अगर आपने किसा डेडलाइन के साथ पेमेंट या बैंकिंग काम प्लान किया है, तो इन तारीखों का ध्यान जरूर रखें।

    डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू


    हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि:

    * नेट बैंकिंग
    * मोबाइल बैंकिंग ऐप्स
    * UPI सेवाएं
    * ATM मशीनें

    ये सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। यानी आप पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

     

    खबरें और भी