सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Holidays in November 2022: नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही कर लें सभी जरूरी काम

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 12:28 PM (IST)

    Bank Holidays in November 2022 आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियों के कैलेंडर (Bank Holiday) के मुताबिक सभी त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टी को मिलाकर सरकारी ...और पढ़ें

    November 2022 Bank Holidays List in Uttar Pradesh Himachal Bihar Madhya Pradesh
    November 2022 Bank Holidays List in Uttar Pradesh Himachal Bihar Madhya Pradesh

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Bank Holidays List in November 2022 अगर आप अक्टूबर के महीने में नवरात्री, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती और दिवाली होने बैंक के कारण अपने बैंक से जुड़े कार्य को अगले महीने के लिए टाल रहे हैं, तो जल्द से उस काम को निपटा लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि नवंबर के महीने में भी बैंक पूरे 10 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।

    देशभर के निजी और सरकारी बैंक नवंबर के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार- रविवार को मिलकर कुल 10 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां कुछ राज्य स्तर, जबकि कुछ राष्ट्रीय स्तर पर हैं।

    बता दें, नवंबर के महीने में पहली तारीख को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को रविवार और 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती होने के कारण छुट्टी है। ऐसे में आपको अपने बैंकिंग कार्यों को जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए।

    RBI की छुट्टियों का कैलेंडर

    • 1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बेंगलुरु और मणिपुर की राजधानी इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
    • 6 नवंबर: रविवार होने कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 8 नवंबर: गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अगरतला, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोच्चि, पणजी, शिलांग, पटना और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर सभी शहरों में बैंक बंद रहेगा।
    • 11 नवंबर: कनकदास जयंती/ वंगला के वजह से बेंगलुरु और शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
    • 12 नवंबर: दूसरा शनिवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।
    • 13 नवंबर और 20 नवंबर: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम की छुट्टी होने के कारण शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
    • 26 नवंबर: चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 27 नवंबर: रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।

    ये सेवाएं रहेंगी चालू

    त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टी होने कारण बैंकों के दफ्तर तो बंद रहेंगे, लेकिन एटीएम और इंटरनेट बैंकिग के जरिए दी जाने वाली बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आप इसका इस्तेमाल 24/7 कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें-

    IPO: निवेशकों के लिए मुनाफा कमाने का मौका, चार कंपनियां इस हफ्ते ला रही हैं 4,500 करोड़ के आईपीओ

    ग्रीन एनर्जी से लेकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक Adani Group करेगा 150 बिलियन डॉलर का निवेश

     

    खबरें और भी