सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Of Baroda के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, डार्क वेब पर डेटा लीक होने का दावा! क्या आपकी भी जानकारी खतरे में?

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:10 PM (IST)

    बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ी एक बड़ी साइबर सुरक्षा घटना सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर 1TB संवेदनशील ग्राहक डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। ...और पढ़ें

    बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हुआ लीक

    बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हुआ लीक

    HighLights

    1. बैंक ऑफ बड़ौदा का 1TB डेटा डार्क वेब पर लीक।

    2. ग्राहकों के आधार, खाते की जानकारी लीक होने का दावा।

    3. बैंक ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    नई दिल्ली: देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल Bank Of Baroda से जुड़ी एक बड़ी साइबर सुरक्षा घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक का करीब 1TB संवेदनशील डेटा कथित तौर पर डार्क वेब पर लीक (Bank Of Baroda Customers Data Leaked) कर दिया गया है। इस डेटा में ग्राहकों की व्यक्तिगत बैंकिंग से जुड़ी कई अहम जानकारियां शामिल होने का दावा किया गया है।

    कौन-कौन सी जानकारी लीक होने का दावा?

    रिपोर्ट्स के अनुसार लीक हुए डेटा में कई संवेदनशील दस्तावेज और रिकॉर्ड शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें:

    * आधार (Aadhaar) नंबर
    * ग्राहकों के नाम और व्यक्तिगत जानकारी
    * सेविंग और करंट अकाउंट का डेटा
    * लोन से जुड़े दस्तावेज
    * नेट बैंकिंग यूजर डिटेल्स
    * NRI और कॉर्पोरेट बैंकिंग रिकॉर्ड
    * कस्टमर एप्लिकेशन फॉर्म
    * ब्रांच और ATM से जुड़े रिकॉर्ड
    * कस्टमर सपोर्ट से जुड़े दस्तावेज
    * bobWorld ऑडिट रिपोर्ट
    * इंटरनल कम्युनिकेशन और विजिलेंस जांच से जुड़े दस्तावेज शामिल होने का दावा किया गया है।

    किसने किया साइबर हमला?

    फिलहाल किसी भी हैकर (Hacker) या साइबर क्रिमिकल (Cyber Group) ग्रुप ने आधिकारिक तौर पर इस डेटा लीक (Data Leak) की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भी साफ नहीं है कि डेटा बैंक के सिस्टम (Bank System) से सीधे चोरी हुआ है या किसी अन्य माध्यम से बाहर पहुंचा है।

    बैंक की ओर से क्या कहा गया?

    रिपोर्ट प्रकाशित होने तक Bank of Baroda की ओर से इस कथित डेटा लीक पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। साथ ही यह भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि डार्क वेब पर मौजूद बताया जा रहा डेटा वास्तविक है या नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UPI से नहीं निकलेगा PF का पैसा? EPFO ने खुद बताया कब खत्म होगी इंतजार की घड़ी