सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Birth Certificate: अभी तक नहीं बनवाया तो तुरंत बनवाएं बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, बड़े होने तक मिलेंगे फायदे

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 08:18 AM (IST)

    बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना काम का साबित हो सकता है। इस सर्टिफिकेट के साथ बच्चे को बड़े होने तक फायदे मिलते हैं। बर्थ सर्ट ...और पढ़ें

    Birth Certificate: घर में गूंजी हैं नन्हीं किलकारियां तो तुरंत बनवाएं बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
    Birth Certificate: घर में गूंजी हैं नन्हीं किलकारियां तो तुरंत बनवाएं बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।  क्या आपके घर या किसी दोस्त-रिश्तेदार के घर हाल फिलहाल में नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है।

    क्या आप जानते हैं बच्चे के जन्म के बाद बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना कई मायनों में जरूरी और फायदेमंद होता है। अगर आपने अभी तक बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो ये आर्टिकल पढ़ना चाहिए-

    बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के फायदे

    सबसे पहला सवाल यही आता है कि बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के आखिर फायदे क्या हैं। बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के इन फायदों को हम कुछ पॉइंट्स के साथ समझ सकते हैं-

    स्कूल में एडमिशन

    अगर आपके बच्चे को स्कूल में दाखिला दिलवाना है तो उसकी सही आयु का प्रमाण उसका बर्थ सर्टिफिकेट ही बनता है। बच्चे की पहचान के लिए यही डॉक्युमेंट काम आता है।

    पासपोर्ट और वीजा

    पासपोर्ट और वीजा के लिए नागरिकता और व्यक्ति की पहचान के लिए बर्थ सर्टिफिकेट काम आ सकता है।

    नौकरी

    अगर आपके पास आपका बर्थ सर्टिफिकेट है तो आप किसी भी संस्थान में नौकरी के लिए आयु का प्रमाण इस डॉक्युमेंट के रूप में दे सकते हैं।

    शादी

    भारत में शादी करने की एक न्यूनतम उम्र तय की गई है। ऐसे में बर्थ सर्टिफिकेट के साथ शादी के दौरान सही आयु का प्रमाण इस डॉक्युमेंट के जरिए दिया जा सकता है।

    बीमा योजनाएं

    बीमा योजनाएं व्यक्तिक की उम्र से जुड़ी होती हैं। ऐसे में किसी बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपका बर्थ सर्टिफिकेट आपके लिए काम का डॉक्युमेंट होता है।

    बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

    • सबसे पहले भारत सरकार की बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/signUp) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
    • स्क्रीन पर नजर आ रही सभी जानकारियों जैसे बच्चे का नाम, जन्म की तारीख, राज्य, जिला, गांव भरना होगा।
    • ईमेल आईडी पर एक लिंक मिलेगा इस लिंक पर क्लिक कर एक नया पासवर्ड सेट करना होगा।
    • अब वेबसाइट पर आईडी पासवर्ड के साथ लॉग-इन करना होगा।
    • ADD BIRTH REGISTRATION के ऑप्शन पर डिटेल्स भरनी होंगी।
    • अब मांगे गए डॉक्युमेंट्स स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
    • फॉर्म सबमिट कर इसकी रसीद लेनी होगी।
    • इस रसीद और डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी को अटैच कर अपने जिले के संबंधित विभाग में जाकर जमा करवाना होगा।

    ये भी पढ़ेंः Marriage Certificate: शादी करना ही नहीं, सर्टिफिकेट होना भी है जरूरी; इन फायदों को लेने में रह जाएंगे पीछे

    बर्थ सर्टिफिकेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

    • माता-पिता का आधार कार्ड
    • राशन कार्ड
    • वोटर आईडी कार्ड
    • एड्रैस प्रमाण
    • अस्पताल द्वारा प्राप्त प्रमाण
    • अस्पताल से प्राप्त जन्म की रसीद
    • बच्चे के अस्पताल से जुड़े डॉक्युमेंट्स