सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Atta: देशभर के लोगों को बेहद कम दामों पर मिलेगा प्याज, दाल और आटा; महंगाई पर केंद्र का एक्शन

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 05:56 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ रही महंगाई से उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से Bharat ब्रांड के तहत गेहूं के आटे की बिक्री शुरू की ...और पढ़ें

    Bharat Atta की देशभर में बिक्री शुरू कर दी गई है।
    Bharat Atta की देशभर में बिक्री शुरू कर दी गई है।

    HighLights

    1. भारत ब्रांड 27.5 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आटा भी उपलब्ध कराएगा।
    2. इसे NAFED, NCCF, केंद्रीय भंडार सहित अन्य खुदरा दुकानों पर खरीदा जा सकता है।

    बिजनेस डेस्क नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ रही महंगाई से उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से Bharat ब्रांड के तहत गेहूं के आटे की बिक्री शुरू की है। ये आटा अधिकतम 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की एमआरपी पर उपलब्ध होगा। 

    इस मौके पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने 'भारत' ब्रांड के तहत गेहूं के आटे की बिक्री के लिए 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। 

    केवल 27.5 रुपये प्रतिकिलो की दर से मिलेगा आटा

    पीआईबी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 'भारत' ब्रांड आटा की खुदरा बिक्री शुरू होने से बाजार में सस्ती दरों पर आपूर्ति बढ़ेगी और इस महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ की कीमतों में नरमी जारी रखने में मदद मिलेगी। भारत आटा आज से केंद्रीय भंडार, नेफेड और एनसीसीएफ के सभी भौतिक और मोबाइल आउटलेट पर उपलब्ध होगा और इसे अन्य सहकारी/खुदरा दुकानों तक विस्तारित किया जाएगा।

    यह भी पढ़े- क्या एक से अधिक SCSS अकाउंट खुलवा सकते हैं? सरकार दे रही है 8.2 प्रतिशत ब्याज

    इस योजना के लिए अर्ध-सरकारी और सहकारी संगठनों - केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ और एनएएफईडी को खुले बाजार बिक्री योजना के तहत आटा में परिवर्तित करने और Bharat Atta के तहत जनता को बिक्री के लिए पेश करने के लिए 21.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर 2.5 एलएमटी गेहूं आवंटित किया गया है। एमआरपी पर ब्रांड 27.50 रुपये/किग्रा से अधिक नहीं होगी।

    Bharat Brand के प्रोडक्ट्स

    Bharat Atta मिलने से पहले, भारत सरकार द्वारा अन्य कई खाद्य पदार्थ कम दाम में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आपको बता दें कि जरूरतमंद उपभोक्ता Bharat Brand से 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चना की दाल, 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीद सकते हैं।

    खबरें और भी

    आज से भारत ब्रांड 27.5 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आटा भी उपलब्ध कराएगा। इन्हें NAFED, NCCF, केंद्रीय भंडार सहित अन्य खुदरा दुकानों पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Cello World के निवेशकों की भरी झोली, डेब्यू ट्रेड में कंपनी के शेयर ने दिया 28 प्रतिशत से अधिक का प्रीमियम