सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे बड़ा अमीर भिखारी, करोड़ों का आलीशान घर; Net Worth जानकर पकड़ लेंगे माथा

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 01:55 PM (IST)

    दुनिया का सबसे अमीर भिखारी (World Most Richest Beggar) भारत में रहता है। आपको भी थोड़ी हैरान हुई होगी। लेकिन यह सच है। इस भिखारी के पास एक आम इंसान से ...और पढ़ें

    भारत में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

    भारत में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

    नई दिल्ली।  सड़क पर आपने एक से एक भिखारियों को देखा होगा। भिखारियों से जुड़ी कई कहानी या फिर किस्से भी सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर भिखारी (World Most Richest Beggar) की कहानी बताने जा रहे हैं। उसके पास इतना पैसा है कि अमीर से अमीर लोग भी उस भिखारी के सामने फीके पड़ जाए। वैसे आमतौर पर भिखारी दो वक्त की रोटी के लिए भीख मांगते हैं लेकिन हम जिस भिखारी की बात करने जा रहे हैं उसकी नेट वर्थ आपके होश उड़ा देगी।

    हम जिस भिखारी की बात कर रहे उसका नाम है Bharat Jain है। ये अन्य भिखारियों से बिल्कुल अलग है। आपको देखने में यह आम इंसान लग सकते हैं लेकिन इनके पास इतना पैसा है कि ये आपको भी पाल सकते हैं। इन्होंने अपने जीवन में बहुत स्ट्रगल किया। जैन का परिवार भोजन, कपड़े और रहने के लिए भी दर-दर की ठोकरें खाया करता था। उनका परिवार मुश्किल से अपना गुजारा कर पाता था। 40 सालों से भरत जैन भीख मांगकर प्रतिदिन 2000 से 2,500 रुपये कमा रहे हैं। सीधे तौर पर महीने में उन्हें 60 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। इतना मुनाफा तो एक नौकरी करने वाले इंसान को भी नहीं होता है।
     

    कितनी है भरत जैन की नेट वर्थ?

    भरत जैन को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है। उनकी नेट वर्थ 7.5 करोड़ रुपये है। उनके पास भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में करोड़ों रुपये के फ्लैट है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में उनके पास दो फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपये है। इन फ्लैट में उनका परिवार रहता है।

    भरत जैन के पास फ्लैट के अलावा थाणे कॉर्मशियल स्पेस है। इसे उन्होंने रेंट पर दे रखा है और  इससे वह महीने का 30 हजार रुपये कमाते हैं।

    उनके बच्चों मुंबई के महंगे कॉन्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके साथ उनके पास एक स्टेशनरी का बिजनेस भी है।

    अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या भरत जैन सच में भिखारी है। तो जवाब है हां। सोशल मीडिया पर उनकी स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता कि भरत जैन भिखारी हैं या नहीं।