सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BHEL ने भरा सरकार का खजाना, वित्त वर्ष 23 के लिए दिया 88 करोड़ रुपये का डिविडेंड

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 04:12 PM (GMT+05:30)

    सरकारी स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग कंपनी BHEL ने आज अपने मुनाफे का हिस्सा सरकार को सौंप दिया। बीएचईएल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम लाभांश के रू ...और पढ़ें

    वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए फाइनल डिविडेंड के रूप में BHEL ने 88 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
    वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए फाइनल डिविडेंड के रूप में BHEL ने 88 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

    पीटीआई, नई दिल्ली: सरकारी इंजीनियरिंग फर्म बीएचईएल (BHEL) ने आज सरकार को अपना प्रॉफिट का हिस्सा दिया। बीएचईएल ने केंद्र सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए फाइनल डिविडेंड के रूप में 88 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

    सरकार के पास कितनी है हिस्सेदारी?

    बीएचईएल में भारत सरकार के पास कंपनी की 63.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। डिविडेंड का चेक आज बीएचईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नलिन सिंघल (Nalin Shinghal) ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को दिया।

    वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को भुगतान किया गया कुल लाभांश 139 करोड़ रुपये से अधिक है।

    कैसा रहा आज BHEL का शेयर?

    गुरुवार 5 सिंतबर को बीएचईएल का शेयर बाजार में सपाट स्तर पर बंद हुआ। आज कंपनी का शेयर 127 रुपये पर बंद हुआ। 

    क्या है बीएचईएल?

    बीएचईएल की आधिकारीक वेबसाइट के मुताबिक, बीएचईएल ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भारत का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम है।

    इसकी स्थापना 1964 में हुई थी। यह विश्व स्तर पर एक अग्रणी बिजली उपकरण निर्माता हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सबसे शुरुआती और अग्रणी योगदानकर्ताओं में से एक है।

    बीएचईएल के पास पावर-थर्मल, हाइड्रो, गैस, परमाणु और सौर पीवी के क्षेत्रों में उत्पादों, प्रणालियों और सेवाओं, संचरण, परिवहन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, तेल एवं गैस और बीईएसएस और ईवी चार्जर जैसे नए क्षेत्र जैसे पोर्टफोलियो है।