यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bitcoin 90,000 डॉलर के करीब, क्या भारत में वैध है ये Digital Currency?
Donald Trump की जीत के बाद एक बार फिर से Bitcoin चर्चा में आ गया है। अमेरिकी चुनाव के नतीजे आने के बाद बिटकॉइन में शानदार तेजी आई। बिटकॉइन 90000 डॉलर ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में हाल में हुए राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को जीत हासिल हुई। इस जीत ने बिटकॉइन(Bitcoin) में तेजी को समर्थन किया। जी हां, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के बाद बिटकॉइन में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली और यह 80,000 डॉलर के पार पहुंच गया। इसके बाद भी इस करेंसी में तेजी जारी रही और यह करीब 90,000 डॉलर के करीब पहुंच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिटकॉइन वैश्विक स्तर पर आठवां बड़ा एसेट है। बिटकॉइन में तेजी के बाद इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.752 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। बिटकॉइन में जारी इस तेजी के कारण अब निवेशकों की भी दिलचस्पी बढ़ गई है। बिटकॉइन में निवेश को लेकर एक कन्फ्यूजन अक्सर निवेशकों को रहती है कि क्या इसे वैध रूप से खरीदा जा सकता है या नहीं।
भारत में वैध रूप से खरीद सकते हैं बिटकॉइन
बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर एक कन्फ्यूजन बनी रहती है कि क्या इसे भारत में वैध रूप से खरीदा जा सकता है या नहीं। इसका जवाब 'हां' है। निवेशक भारत सरकार के रजिस्टर्ड एक्सचेंज से इसे खरीद सकते हैं। बता दें कि यह कोई डिजिटल करेंसी नहीं है बल्कि इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट है।
.jpg)
किस प्लेटफॉर्म से खरीदें क्रिप्टो
हम क्रिप्टो खरीदना चाह रहे हैं पर किस प्लेटफॉर्म से करें? इस सवाल का जवाब है कि हमेशा एफआईयू (Financial Intelligence Unit Off India-FIU) रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म से ही क्रिप्टो खरीदना चाहिए। एफआईयू एक एजेंसी है, जो भारत में हो रहे लेन देन पर नजर रखती है।
खबरें और भी
क्रिप्टो खरीदने से पहले आपको प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके साथ ही पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) भी रजिस्टर्ड करवाना होगा, आसान भाषा में केवाईसी (KYC) करवाना होगा।
यह भी पढ़ें: Swiggy IPO Listing: स्वैग के साथ स्विगी ने ली एंट्री, स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से निवेशकों को हुआ फायदा
क्रिप्टो पर कितना लगता है टैक्स
नियमों के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी बेचने पर होने वाले प्रॉफिट पर 30 फीसदी का टैक्स देना होता है। इसके अलावा ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी का अतिरिक्त टीडीएस (TDS) कटता है।
SIP का भी है ऑप्शन
अगर आप पूरा बिटकॉइन या क्रिप्टो नहीं खरीद सकते हैं तो आप उसका एक हिस्सा भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन खरीद के लिए एसआईपी (Systematic Investment Plan-SIP) का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि आप एसआईपी के माध्यम से भी क्रिप्टो में निवेश कर सकते हैं।
