सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bitcoin Pizza: दो पिज्जा की कीमत 1 अरब डॉलर हो सकती है? जवाब आपको हैरान कर देगा

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 04:05 PM (IST)

    बिटकॉइन की कीमत लगातार बढ़ रही है। चार नवंबर को बिटकॉइन का भाव 68 हजार डॉलर था लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद इसमें जो ...और पढ़ें

    Laszlo Hanyecz बिटकॉइन के शुरुआती दौर से ही इस डिजिटल करेंसी के मुरीद थे।
    Laszlo Hanyecz बिटकॉइन के शुरुआती दौर से ही इस डिजिटल करेंसी के मुरीद थे।

    HighLights

    1. लास्जलो हैन्येज बिटकॉइन से खरीदारी करने वाले पहले शख्स हैं।
    2. उन्होंने साल 2014 में 10 हजार बिटकॉइन से दो पिज्जा खरीदा था।
    3. आज 10 हजार बिटकॉइन की वैल्यू 1 अरब डॉलर से अधिक है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आप आज की तारीख में दो पिज्जा खरीदना चाहेंगे, या फिर उन पैसों को बचाकर एक दशक बाद 1 अरब डॉलर के मालिक बनना चाहेंगे? आप सोचेंगे कि क्या ही बेतुका सवाल है, कोई भी एक दशक बाद 1 अरब डॉलर ही चाहेगा। लेकिन, एक शख्स ने दो पिज्जा को चुना, शायद बदकिस्मती से। उस शख्स का नाम है, लास्जलो हैन्येज (Laszlo Hanyecz)।

    क्या है 1 अरब डॉलर के पिज्जा की पूरी कहानी?

    दरअसल, Laszlo ने क्रिप्टोकरेंसी का यूज करके ‘रियल वर्ल्ड’ में खरीदारी करने वाले पहले शख्स हैं। उन्होंने 2014 में पापा जॉन्स (Papa Johns) के दो पिज्जा खरीदे थे। उन्होंने पिज्जा का पेमेंट 10,000 बिटकॉइन से किया था। उस समय Laszlo Hanyecz को एक पिज्जा 25 डॉलर यानी करीब 2,117 रुपये का पड़ा था। लेकिन, अब बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price) 1 लाख डॉलर के पार पहुंच गई है। इस हिसाब से Laszlo Hanyecz ने दो पिज्जा के लिए 1 अरब डॉलर से अधिक चुकाए थे।

    बिटकॉइन से पिज्जा खरीदने का अफसोस नहीं

    Laszlo Hanyecz की जगह दूसरा शख्स होता, तो शायद 1 अरब डॉलर का पिज्जा खाने का मलाल उसे जिंदगीभर रहता। लेकिन, Laszlo Hanyecz कहते हैं, 'मुझे 10 हजार बिटकॉइन से दो पिज्जा खरीदने का कोई पछतावा नहीं है। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। मैं इस तरह से बिटकॉइन के शुरुआती इतिहास (Bitcoin Early History) का हिस्सा बन गया।'

    Laszlo ने बिटकॉइन से कैसे खरीदा था पिज्जा

    Laszlo Hanyecz बिटकॉइन के शुरुआती दौर से ही इस डिजिटल करेंसी के मुरीद थे। उन्होंने क्रिप्टो माइनिंग (Crypto Mining) करके काफी बिटकॉइन जुटा ली थी। लास्जलो ने 18 मई 2010 को मशहूर क्रिप्टो फोरम bitcointalk.org पर एक पोस्ट डाली। उन्होंने पूछा कि क्या कोई 10,000 बिटकॉइन के बदले उन्हें पापा जॉन्स पिज्जा खिलाएगा। उनसे ब्रिटेन के जेरेमी स्टर्डिवेंट ने संपर्क किया। जेरेमी ने 10,000 बिटकॉइन के बदले लास्जलो के लिए दो पिज्जा ऑर्डर कर दिए।

    खबरें और भी

    उस वक्त भी नुकसान में थे Laszlo Hanyecz

    Laszlo Hanyecz बिटकॉइन से पिज्जा खरीदकर उस वक्त भी घाटे में थे, क्योंकि तब 10,000 बिटकॉइन की वैल्यू 41 डॉलर थी। वहीं, दो पिज्जा 25 डॉलर में ही आ गया था। लास्जलो ने उस वक्त बिटकॉइन से पहली खरीदारी पर सोशल मीडिया पर शेखी भी बघारी। उन्होंने उन पिज्जा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालीं। बिटकॉइन से यह खरीदारी 22 मई को हुई थी। इसे बिटकॉइन के दीवाने अब हर साल बिटकॉइन पिज्जा दिवस (Bitcoin Pizza Day) के तौर पर मनाते हैं।

    यह भी पढ़ें : IPO Listing Gains: मोबिक्विक, विशाल मेगा मार्ट की धमाकेदार लिस्टिंग; मालामाल हुए निवेशक