सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

याद है Bonne बोतल, जिसमें आपने भी पिया होगा दूध! 63 साल पहले दिल्ली से हुई शुरुआत; आज अफ्रीका से यूरोप तक हो रही सप्लाई

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:37 PM (IST)

बोन इंटरनेशनल, जिसकी शुरुआत 1963 में अनेजा परिवार ने की थी, भारत की एक प्रमुख शिशु उत्पाद निर्माता कंपनी है। ...और पढ़ें

Bonne बोतल का इतिहास (AI फोटो)

Bonne बोतल का इतिहास (AI फोटो)

HighLights

  1. बोन इंटरनेशनल की स्थापना 1963 में अनेजा परिवार ने की

  2. कंपनी 60 से अधिक वर्षों से शिशु उत्पाद बना रही है

  3. नोएडा में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की गईं

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आपने भारतीय घरों में एक खास बोतल देखी होगी। ये वही बोतल है, जिसमें छोटे बच्चों को दूध पिलाया जाता है। इस बोतल पर आपने हमेशा एक ही नाम देखा होगा - Bonne। मगर आपने कभी सोचा कि आखिर किस कंपनी ने ये बोतल बनानी शुरू की? आइए आपको बताते हैं।

1963 में हुई शुरुआत

भारत में "Bonne" (बोन) नाम से बच्चों की दूध पिलाने वाली बोतल (Baby Feeding Bottle) और बेबी केयर उत्पाद बनाने वाली कंपनी का संबंध Bonne International से है। बोन इंटरनेशनल की स्थापना 1963 में एक सिम्पल मकसद के साथ की गई थी - ऐसे शिशु उत्पाद बनाना, जिनमें सुरक्षा, उपयोगिता और सुंदर डिजाइन का मेल हो।
जो शुरुआत एक छोटे से काम के रूप में हुई थी, वह अब एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरर के रूप में डेवलप हो चुकी है, जिसके उत्पाद 30 से अधिक देशों में डिस्ट्रीब्यूट किए जाते हैं।

कौन हैं फाउंडर?

इस कंपनी की नींव अनेजा परिवार (सुभाष अनेजा, पी. अनेजा) द्वारा रखी गई थी। वर्तमान में गौरव अनेजा और हिमांशु अनेजा इसका नेतृत्व संभाल रहे हैं। इस ब्रांड की शुरुआत वर्ष 1963 में नई दिल्ली से हुई थी।

इतिहास और विकास यात्रा

कंपनी ने बहुत ही छोटे स्तर पर लेटेक्स निपल्स (Latex Nipples) और दूध पिलाने वाली कांच की बोतलों का निर्माण शुरू किया था। शुरुआत में इनका मेन फोकस निर्यात (Export) बाजार पर था। बाद में ये भारत में शिशु देखभाल (Child Care) और फीडिंग बोतल उत्पादों का निर्माण करने वाली शुरुआती घरेलू कंपनियों में से एक बनी।

विस्तार और आधुनिकरण (1991-1994)

Bonne ने समय के साथ अपने ऑपरेशन का विस्तार किया। 1991 और 1994 के दौरान कॉरपोरेट स्तर पर Bonny . और बोनी बेबी केयर प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्टर कर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की गईं।
फिर कंपनी ने इंसानी हाथों से छुए बिना (Untouched by hands) जर्मन मशीनों द्वारा 100% सुरक्षित बीपीए-मुक्त (BPA Free) प्लास्टिक (PP और को-पॉलिएस्टर) की बोतलें और लिक्विड सिलिकॉन निपल्स बनाना शुरू किया।

आज कितना फैला है कारोबार?

आज यह कंपनी पिछले 60 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ 'Bonne' ब्रांड के तहत फीडिंग बोतलें, सिपर, पैसिफायर, टीथर्स और अन्य शिशु उत्पाद बेचती है। घरेलू बाजार के अलावा इसके उत्पाद अमेरिका, यूके, मिडल ईस्ट और अफ्रीका जैसे कई देशों में निर्यात किए जाते हैं।
बोन ने 'बेबीमी' (BabyMe) ब्रांड को 2017 में प्रीमियम प्रोडक्ट लाइन के रूप में लॉन्च किया था। इसमें पर्यावरण के अनुकूल सामग्री, सोच-समझकर तैयार किए गए डिजाइन और कड़े सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। आज, 'बेबीमी' अपनी गुणवत्ता और इनोवेशन के लिए दुनिया भर में खास पहचान रखती है।

ये भी पढ़ें - रिलायंस का ₹21 लाख करोड़ का कारोबार कैसे संभालता है अंबानी परिवार: किस सदस्य के पास क्या जिम्मेदारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।