कच्चे तेल में भारी उछाल के बीच आम आदमी को फिर होगी परेशानी? जारी हो गए 20 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स!
Petrol diesel Rates: कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी उछाल के बाद 20 अगस्त को भारत में पेट्रोल-डीजल के क्या दाम है आइए चेक करते हैं।
-1787195308218_m.webp)
ब्रेट क्रूड 92 डॉलर के पार
HighLights
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल।
20 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं?
ट्रंप की ईरान चेतावनी और यूएई विवाद से वैश्विक चिंता।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आए भारी उछाल के बावजूद आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर है। डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 92 डॉलर के पार जा चुकी है। ऐसे में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, Indian Oil) ने आज 20 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol diesel Price) के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। अच्छी बात यह है कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आइए जानते हैं आपके शहर में क्या दाम हैं।
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर पर है वहीं डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बरकरार है। महाराष्ट्र की बात की जाए तो मुंबई में पेट्रोल के दाम ₹111.21 प्रति लीटर है और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर पर बना हुआ है। बंगाल के कोलकाता में पेट्रोल ₹113.21 प्रति लीटर तो वहीं डीजल के दाम ₹98.82 प्रति लीटर हैं। राजस्थान में पेट्रोल महाराष्ट्र जितना ही मतलब ₹111.21 प्रति लीटर है। यूपी की बात की जाए तो लखनऊ में पेट्रोल ₹102.12 है और डीजल ₹99.28 प्रति लीटर है।
क्यों उबल रहा है कच्चा तेल?
भले ही भारत में तेल और गैस के दाम स्थिर हैं, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तूफान आया हुआ है। पिछले मात्र 4 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 डॉलर का भारी उछाल दर्ज किया गया है। वर्तमान में ब्रेट क्रूड (brent crude price) 92 डॉलर के करीब और WTI क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा है।
इस उछाल का मुख्य कारण?
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने इसे "इकोनॉमिक डी-डे" (Economic D-Day) करार दिया है और कहा है कि अभूतपूर्व पैमाने पर आर्थिक जंग छेड़ी जाएगी। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान की मदद करेगा, उसे इसके भारी आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हाल ही में ईरान पर अपनी सीमा में बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके जवाब में यूएई ने तेहरान के साथ अपने सभी आर्थिक संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ) को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है।
