सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#बजट2017: 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे अरुण जेटली, पहली बार अलग से पेश नहीं होगा रेल बजट

By Praveen DwivediEdited By:
Updated: Tue, 17 Jan 2017 12:23 PM (IST)

वित्त वर्ष 2017 का आम बजट केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को पेश करेंगे। अब आम बजट को पेश होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। साथ ही इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा।

#बजट2017: 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे अरुण जेटली, पहली बार अलग से पेश नहीं होगा रेल बजट
#बजट2017: 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे अरुण जेटली, पहली बार अलग से पेश नहीं होगा रेल बजट

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2017 का आम बजट केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को पेश करेंगे। अब आम बजट को पेश होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। साथ ही इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा। बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चल सकता है। साथ ही 31 जनवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से इकोनॉमिक सर्वे पेश किए जाना है। वहीं 31 जनवरी को देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

पहली बार अलग से पेश नहीं होगा आम बजट:

केंद्रीय कैबिनेट की ओर से बीते सितंबर महीने में अनुमति मिलने के बाद यह तस्वीर साफ हो गई थी कि इस बार रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि ब्रिटिश रुल के दौरान साल 1924 में रेल बजट को आम बजट से अलग किया गया था। कैबिनेट के हालिया फैसले के अब करीब 92 साल के बाद रेलवे बजट आम बजट के साथ पेश किया जाएगा।

रेल बजट से जुड़ी मुख्य बातें:

  • पहला रेल बजट 1920-21 में दस सदस्यीय एकवर्थ समिति के सुझाव पर रेल बजट को आम बजट से अलग किया गया। पहली बार अलग रेल बजट 1924 में पेश किया गया था।
  • पहली बार सीधा प्रसारण आम बजट से अलग होने के 70 साल बाद रेल बजट का टीवी पर पहला सीधा प्रसारण 24 मार्च, 1994 को हुआ था।
  • आजाद भारत के पहले रेल मंत्री 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता मिलने के बाद जॉन मथाई आजाद भारत के पहले रेल मंत्री बनाए गए।
  • महिला रेल मंत्री बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ममता बनर्जी साल 2000 में पहली महिला रेल मंत्री बनी थीं।
  • सबसे अधिक बजट पेश किया सबसे अधिक बार रेल बजट पेश करने का रिकॉर्ड जगजीवन राम के नाम है। उन्होंने 1956 से 1962 तक सात बार इसे पेश किया था।