सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2024: एक जिला, एक फसल पहल के प्रोत्साहन के लिए 25 लाख करोड़ तक कृषि लोन

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 09:02 PM (IST)

    मोदी सरकार आगामी बजट में किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। कृषि के क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसानों पर मेहरबान हो सक ...और पढ़ें

    बजट में किसानों पर मेहरबान हो सकती है सरकार।
    बजट में किसानों पर मेहरबान हो सकती है सरकार।

    HighLights

    1. किसानों के लोन की राशि को बजट में बढ़ाया जा सकता है।
    2. ऐसा करने के पीछे मकसद किसानों को समृद्ध बनाना है।
    3. एक जिला, एक उत्पाद के तर्ज पर कृषि क्षेत्र में एक जिला, एक फसल की पहल।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार कृषि लोन की राशि बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक एक जिला, एक फसल पहल व कृषि संबंधी आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार चालू वित्त वर्ष में कृषि लोन के मद में 25 लाख करोड़ का आवंटन कर सकती है।

    अंतिम फैसला आना बाकी

    पिछले वित्त वर्ष में कृषि लोन के मध्य में 20 लाख करोड़ का आवंटन किया गया था, लेकिन कृषि लोन के तहत 24 लाख करोड़ से अधिक का आवंटन करना पड़ा। नाबार्ड कृषि क्षेत्र के लोन का अनुमान लगाने का काम करता है और उस आधार पर लोन के मद में राशि का आवंटन होता है।

    नाबार्ड की तरफ से वित्त मंत्रालय को इस संबंध में रिपोर्ट सौंप दी गई है और अब अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय को लेना है। सरकार किसानों को नकदी फसल व अपने-अपने क्षेत्र की विशेष फसल के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।

    क्या है इसकी बुनियाद

    इसलिए मैन्यूफैक्चरिंग में एक जिला, एक उत्पाद के तर्ज पर कृषि क्षेत्र में एक जिला, एक फसल पहल की गई है। कृषि क्षेत्र में पारंपरिक तरीकों को छोड़ अन्य आधुनिक विकल्पों को अपनाने के लिए कह रही है ताकि वे अपनी फसल को निर्यात के लायक बना सके।

    खबरें और भी

    कब आ रहा बजट?

    इसी महीने 23 जुलाई को मोदी सरकार केंद्रीय बजट पेश करने वाली है। आगामी बजट से किसानों को काफी उम्मीदें है। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसानों पर मेहरबान हो सकती हैं।

    ये भी पढ़ें- Budget 2024: क्या सरकार के पास कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसा है? गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता