सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayushman Bharat : आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी सौगात! दोगुना हो सकती है मुफ्त इलाज की सीमा

    By Agency Edited By: Suneel Kumar
    Updated: Sun, 07 Jul 2024 06:44 PM (IST)

    अंतरिम बजट 2024 में सरकार ने AB-PJAY के लिए आवंटन बढ़ाकर 7200 करोड़ रुपये कर दिया जो 12 करोड़ परिवारों को अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष पांच लाख ...और पढ़ें

    केंद्रीय बजट में आयुष्मान भारत से जुड़े कुछ एलान हो सकते हैं।
    केंद्रीय बजट में आयुष्मान भारत से जुड़े कुछ एलान हो सकते हैं।

    HighLights

    1. लाभार्थियों की संख्या व बीमा राशि दोगुना करने पर विचार कर रही सरकार।
    2. 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को इसके दायरे में लाना है तय।
    3. योजना के नए रूप में दो-तिहाई से अधिक आबादी को स्वास्थ्य कवर।
    4. सरकारी खजाने से प्रति वर्ष होगा 12,076 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च।

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार अपनी प्रमुख आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PJAY) के लाभार्थियों के बीमा कवरेज को दोगुना बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, लाभार्थियों की संख्या आगामी तीन साल के दौरान दोगुनी करने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। सरकार शुरुआत में 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को इसके दायरे में लाने की भी घोषणा कर चुकी है।

    आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि यदि प्रस्तावों को मंजूरी दी जाती है तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुमान के अनुसार, सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,076 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। सूत्रों ने कहा, 'अगले तीन वर्षों में एबी-पीएमजेएवाई के तहत लाभार्थियों की संख्या दोगुना करने पर चर्चा हो रही है, जिसे लागू किया गया तो देश की दो-तिहाई से अधिक आबादी को स्वास्थ्य कवर मिलेगा। परिवारों को कर्ज के दलदल में धकेलने वाले कुछ सबसे बड़े कारणों में चिकित्सा व्यय भी एक है।'

    उन्होंने कहा, 'कवरेज राशि की सीमा को मौजूदा पांच लाख रुपये से दोगुना कर 10 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने पर भी विचार-विमर्श चल रहा है।' इस महीने के अंत में पेश होने वाले केंद्रीय बजट में इन प्रस्तावों या इसके कुछ हिस्सों की घोषणा होने की उम्मीद है।

    अंतरिम बजट में बढ़ा था आयुष्मान भारत का आवंटन

    अंतरिम बजट 2024 में सरकार ने 'AB-PJAY' के लिए आवंटन बढ़ाकर 7,200 करोड़ रुपये कर दिया जो 12 करोड़ परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है। आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआइएम) के लिए 646 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 जून को संसद की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा था कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा और मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    वहीं, एक अन्य सूत्र ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मिलाकर इस योजना के लाभार्थियों की संख्या लगभग चार-पांच करोड़ बढ़ जाएगी। एबी-पीएमजेएवाई के लिए पांच लाख रुपये की सीमा 2018 में तय की गई थी। कवर राशि को दोगुना करने का उद्देश्य उच्च लागत वाले उपचार जैसे अंग प्रत्यारोपण, कैंसर आदि के मामले में परिवारों को राहत प्रदान करना है।

    30 प्रतिशत आबादी स्वास्थ्य बीमा से वंचित

    नीति आयोग ने अक्टूबर 2021 में प्रकाशित 'भारत के लापता मध्य के लिए स्वास्थ्य बीमा' शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में इस योजना का विस्तार करने का सुझाव दिया था। इसमें कहा गया था कि लगभग 30 प्रतिशत आबादी स्वास्थ्य बीमा से वंचित है, जो भारतीय आबादी में स्वास्थ्य बीमा कवरेज में अंतर को उजागर करती है। लगभग 20 प्रतिशत आबादी सामाजिक स्वास्थ्य बीमा और निजी स्वैच्छिक स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से कवर की जाती है, जो मुख्य रूप से उच्च आय समूहों के लिए तैयार की गई है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि शेष 30 प्रतिशत आबादी स्वास्थ्य बीमा से वंचित है, पीएमजेएवाई में मौजूदा कवरेज अंतराल और योजनाओं के बीच व्याप्ति (ओवरलैप) के कारण स्वास्थ्य कवर से वंचित वास्तविक आबादी अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य कवर से वंचित इस आबादी को 'लापता मध्य' (मि¨सग मिडल) कहा जाता है।

    यह भी पढ़ें : Budget 2024 : PF खाताधारकों को बजट में मिल सकता है ये तोहफा, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा