सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget Expectations 2024: हरित आवास के जरिए किफायती जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा, हो सकते हैं ये एलान

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 04:57 PM (IST)

    मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस बजट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह आधुनिक हरित आवास को बढ़ावा देने को लेकर खास होगा। शहरों के तेजी से विस्तार हो ...और पढ़ें

    Budget expectations 2024: किफायती जीवनशैली को बढ़ावा देगी सरकार
    Budget expectations 2024: किफायती जीवनशैली को बढ़ावा देगी सरकार

    HighLights

    1. आगामी बजट आधुनिक हरित आवास को बढ़ावा देने को लेकर खास हो सकता है।
    2. आगामी बजट में किफायती और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    3. सरकार हरित होम लोन प्रोग्रामों का विस्तार करने को लेकर एलान कर सकती है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस बजट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह आधुनिक हरित आवास को बढ़ावा देने को लेकर खास होगा। शहरों के तेजी से विस्तार होने के साथ हरित स्थानों में कमी आ रही है।

     किफायती जीवनशैली को बढ़ावा देगी सरकार

    बेसिक होम लोन के सीईओ और सह-संस्थापक अतुल मोंगा की मानें तो पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में बढ़ती जागरुकता से उम्मीद है कि सरकार आगामी बजट में किफायती और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देगी। सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित रखेगी। ताकि, हरित घर और इमारतें ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुलभ हों।

    अतुल मोंगा के मुताबिक, किफायती और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ये प्रोत्साहन दिए जाएंगे-

    हरित होम लोन प्रोग्रामों का विस्तार

    किफायती और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरित होम लोन प्रोग्रामों का विस्तार कर सकती है। इसके तहत ब्याज दरों में कमी, भुगतान के नियमों में विस्तार को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, लोगों को पर्यावरण अनुकूल घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    बिल्डर्स और डेवलपर्स को प्रोत्साहन

    किफायती और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के क्रम में बिल्डर्स और डेवलपर्स को प्रोत्साहित किया जा सकेगा। दरअसल, हरित आवास परियोजनाओं के निर्माण में बिल्डर्स और डेवलपर्स की खास भूमिका होगी।

    ये भी पढ़ेंः Budget 2024: शेरो-शायरी की वजह से आज भी चर्चा में रहते हैं ये 5 बजट! कविताओं की पंक्तियों के साथ बने थे खास

    विनियामक ढांचे को मजबूत बनाना

    आगामी बजट में सरकार हरित विकास को बढ़ावा देने के क्रम में विनियामक ढांचे को मजबूत बनाने पर ध्यान दे सकती है। इसके तहत नई हरित इमारतों के लिए ऊर्जा दक्षता के सख्त मानकों को लागू करना शामिल हो सकता है।

    खबरें और भी

    फाइनेंशियल सब्सिडी और प्रोत्साहन

    बजट 2024 में पर्यावरण के अनुकूल घरों और इमारतों के विकास और खरीद को बढ़ावा देने के लिए फाइनेंशियल सब्सिडी दी जा सकती है। इसके तहत हरित घर में निवेश करने को लेकर छूट का एलान किया जा सकता है।