सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए अवतार में लॉन्च हुई Income Tax की वेबसाइट, अब मोबाइल पर कर सकेंगे इस्तेमाल, मिलेंगे ये नए फीचर

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 01:58 PM (IST)

    Income Tax डिपार्टमेंट की ओर से नई संशोधित वेबसाइट लॉन्च की है। नई वेबसाइट पहले के मुकाबले मोबाइल पर अधिक कुशलता के साथ कार्य करेगी। इसके साथ इसको यूज ...और पढ़ें

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स की ओर से इस वेबसाइट को लॉन्च किया गया है।
    सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स की ओर से इस वेबसाइट को लॉन्च किया गया है।

    HighLights

    1. नई वेबसाइट आने से टैक्सपेयर्स का अनुभव अच्छा होगा।
    2. संशोधित वेबसाइट को मोबाइल के हिसाब से रिडिजाइन किया गया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। इनकम टैक्स विभाग की ओर से शनिवार को यूजर फ्रैंडली इंटरफेस, वैल्यू-एडेड फीचर्स और नए मॉड्यूल नई संशोधित वेबसाइट लॉन्च की। संशोधित इनकम टैक्स की वेबसाइट को लॉन्च सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT)चेयरमैन नितिन गुप्ता ने चिंतिन शिविर में किया, जो डायरेक्टोरेट ऑफ इनकम टैक्स द्वारा उदयपुर में आयोजित किया गया था।

    CBDT ने अपने बयान में कहा कि टैक्सपेयर्स के अनुभव को अच्छा करने और नई टेक्नोलॉजी को लाने के लिए नई इनकम टैक्स की संशोधित वेबसाइट लॉन्च की गई है। नई नेशनल वेबसाइट का यूआरएल www.incometaxindia.gov.in है। इसको यूजर फ्रैंडली इंटरफेस, वैल्यू-एडेड फीचर्स और नए मॉड्यूल के साथ लॉन्च किया गया है।

    मोबाइल पर काम करेगी वेबसाइट

    आमतौर पर देखा गया है कि इनकम टैक्स की वेबसाइट लैपटॉप और कम्प्यूटर पर ज्यादा अच्छे से काम करती है, लेकिन संशोधित वेबसाइट को मोबाइल के हिसाब से रिडिजाइन किया गया है। सीबीडीटी के ओर से बताया गया कि नई वेबसाइट का उद्देश्य टैक्सपेयर्स को सुविधाएं और शिक्षा उपलब्ध कराना है।

    क्या-क्या नए फीचर जुड़े?

    इनकम टैक्स की संशोधित वेबसाइट में मैगा मेन्यू (Mega Menu)ऑप्शन दिया हुआ है, जिसमें नए फीचर्स होंगे।यूजर्स के अनुभव को बेहतर करने के लिए गाइडेड वर्चुअल टूर भी दिया गया है। नए फीचर्स में अलग-अलग एक्ट, सेक्शन और कर अनुबंधों की तुलना कर सकते हैं। टैक्स सेक्शन को आसानी से पता लगाया जा सकता है। आखिरी तारीख का काउंटडाउन, टूल टिप्स और अन्य पोर्ट्ल के जरूरी लिंक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं।

    खबरें और भी

    लगातार बढ़ रही टैक्सपेयर्स की संख्या 

    देश में इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 31 जुलाई तक वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 6.77 करोड़ लोगों द्वारा आईटीआर (ITR) जमा किए गए थे। इसमें पहली बार टैक्स जमा करने वाले लोगों की संख्या 53.67 लाख थी।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)