ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, इतने अरब रुपये में बनकर हुआ तैयार; एक रात का किराया कितना?
दुबई मरीना में स्थित सिएल टावर दुनिया का सबसे ऊंचा होटल (Tallest Hotel in the World) बन गया है, जिसकी ऊंचाई 377 मीटर है। इसमें 1,000 से अधिक कमरे हैं ...और पढ़ें

दुबई में मौजूद है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल
HighLights
सिएल टावर दुनिया का सबसे ऊंचा होटल
इसकी ऊंचाई 377 मीटर है
होटल बनाने में $544 मिलियन का अनुमानित खर्च
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा है, जो कि दुबई में मौजूद है। मगर क्या आप दुनिया के सबसे ऊंचे होटल के बारे में जानते हैं? दुनिया का सबसे ऊंचा होटल भी दुबई में ही है। आज हम यहां दुनिया के सबसे ऊंचे होटल के बारे में जानेंगे।
कौन-सा है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल?
दुनिया का सबसे ऊंचा होटल है दुबई मरीना में मौजद सिएल टावर, जो 377 मीटर (1,237 फीट) ऊंचा है। इसमें 1,000 से ज्यादा कमरे हैं। ये होटल हाल ही में दिसंबर 2025 के आखिर में खुला है। सिएल टावर से पहले दुबई के ही गेवोरा होटल के पास ये टाइटल था, जो कि 356 मीटर (1,168 फीट) ऊंचा है और उसमें कुल 75 फ्लोर हैं।
किसने बनाया है सिएल टावर होटल?
दुबई में मौजूद सिएल टावर की ओनर इम्मो प्रेस्टीज लिमिटेड है। वहीं इसका डेवलपमेंट और मैनेजमेंट द फर्स्ट ग्रुप द्वारा किया जाता है। बता दें कि इसे IHG के विग्नेट कलेक्शन के हिस्से के तौर पर ऑपरेट किया जाता है। इसे फर्स्ट ग्रुप का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शानदार प्रोजेक्ट माना जाता है।
कितने में बनकर हुआ तैयार?
दुबई मरीना में सिएल टॉवर को बनाने में लगभग $544 मिलियन (4893 करोड़ रुपये) का अनुमानित खर्च आया। इस लग्जरी होटल में 1,004 कमरे और एक स्काई पूल भी है। गौरतलब है कि इस होटल को लंदन स्थित आर्किटेक्ट NORR ग्रुप ने डिजाइन किया था।
खबरें और भी
कितना है रूम का किराया?
अब बात करते हैं कमरे के किराए की। सिएना होटल के कमरे का किराया 1,172 दिरहम से शुरू होता है, जो कि भारतीय करेंसी में 28,764 रुपये से शुरू होता है। वहीं होटल का सबसे महंगा कमरे का किराया 2170 दिरहम है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 53,256 रुपये बनते हैं।