सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावधान! कल से इन इलाकों में CNG Supply होगी प्रभावित, कहीं आपका शहर तो नहीं है शामिल?

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 03:38 PM (IST)

    कल यानी 7 मई शनिवार से कुछ इलाकों में सीएनजी (CNG) सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इस बारे में IGL (Indraprastha Gas limited) ने जानकारी दी है। सीएनजी सप् ...और पढ़ें

    कल से इन इलाकों में CNG Supply होगी प्रभावित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
    कल से इन इलाकों में CNG Supply होगी प्रभावित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

    नई दिल्ली। Indraprastha Gas Limited ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी की है। इस पोस्ट का आम आदमी पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। पोस्ट के अनुसार देश के कुछ इलाकों में कल सीएनजी सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

    कौन-से इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित?

    आईजीएल (Indraprastha Gas Limited) द्वारा शेयर की गई पोस्ट के अनुसार गुरुग्राम के बादशाहपुर और सकतपुर में सीएनजी सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इन इलाकों में 7 जून 2025 सुबह 6 बजे से 9 जून 2025 सोमवार तक सीएनजी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    आईजीएल ने अपनी पोस्ट में बताया कि सीएनजी के कैपेसिटी अपग्रेडेशन (Capacity Upgradation) के चलते विभाग द्वारा ये फैसला लिया गया है।

    विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भ्री कम हो सकती हैं।

    कितनी कम हो सकती है पीएनजी और सीएनजी की कीमत?

    विशेषज्ञों के मुताबिक, नेचुरल गैस की कीमतों में 5 फीसदी की कमी हुई है। लेकिन गैस वितरक कंपनियां शायद ही पूरी कमी को उपभोक्ताओं को पास ऑन करें, क्योंकि वह पहले से ही इनपुट लागत में वृद्धि से उत्पन्न दबावों से जूझ रही हैं। हालांकि, फिर भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 3 फीसदी तक गिरावट देखने को मिल सकती है। यानी सीएनजी की कीमतों में 2 से 3 रुपए गिरावट की उम्मीद है।

    फिलहाल आपके शहर में क्या है CNG का दाम?

    शहर                     दाम

    दिल्ली                     77.09

    नोएडा                    85.7

    ग्रेटर नोएडा             85.7

    गाजियाबाद             85.7

    मुजफ्फरनगर          87.08

    मेरठ                      87.08

    शामली                   87.08

    गुरूग्राम                 83.12

    रेवाड़ी                    83.7

    करनाल                  84.43

    कैथल                    84.43

    कानपुर                  89.92

    हमीरपुर                 89.92

    फ़तेहपुर                89.92

    अजमेर                 86.94

    पाली                    86.94

    दिल्ली                  89.016

    नोएडा                 89.38001471

    ग्रेटर नोएडा          89.74402941

    गाजियाबाद          90.10804412

    मुजफ्फरनगर       90.47205882

    मेरठ                   90.83607353

    शामली                91.20008824

     

    खबरें और भी