सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज Share Market में लिस्ट होगा Concord Biotech का IPO, जानिए निवेशकों को कितना होगा फायदा

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 08:31 AM (IST)

    Concord Biotech IPO Listing अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको बता दें कि आज कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड की आईपीओ शेयर मार्केट में लिस्ट होगी। ...और पढ़ें

    आज Share Market में लिस्ट होगा Concord Biotech का IPO
    आज Share Market में लिस्ट होगा Concord Biotech का IPO

    HighLights

    1. आज शेयर बाजार में सबका फोकस कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड के आईपीओ पर रहेगा।
    2. कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड का आईपीओ आज शेयर मार्केट में लिस्ट होगा।
    3. आज सुबह 10 बजे कंपनी का आईपीओ की लिस्टिंग एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में होगी।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Concord Biotech IPO: आज शेयर बाजार में सबका फोकस कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड के आईपीओ पर रहेगा। आज कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड (Concord Biotech) का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट होगा। बीएसई के नोटिस के अनुसार, शुक्रवार, 18 अगस्त, 2023 को कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ एक्सचेंज पर इक्विटी शेयरों के 'बी' ग्रुप पर लिस्ट होंगे। कंपनी का आईपीओ की लिस्टिंग आज सुबह 10 बजे एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में होगी।

    कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड के आईपीओ

    शेयर बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक कंपनी के शेयरों की शुरुआत हल्की हो सकती है। इसकी वजह यह है कि सेकेंडरी मार्केट करीब एक हफ्ते से दबाव में है। इसी के साथ आज शेयर मार्केट की शुरुआत किस तरह होती है इस पर भी निर्भर करता है। अगर कंपनी के शेयर की मजबूत शुरुआत होता है तो कंपनी के शेयर 880 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट होंगे। वहीं, अगर शेयर बाजार में नरमी रही तब कंपनी के शेयर 850 रुपये से 860 रुपये प्रति शेयर के बीच लिस्ट हो सकती है।

    आज कंपनी के शेयर को कुछ चुनौती का बी सामना करना पड़ सकता है। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था। कंपनी के आईपीओ को केवल 3.78 गुना सदस्यता मिली।  कंपनी के आईपीओ को क्यूआईबी से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

    कितनी होगी कंपनी के शेयर की कीमत

    अगर आज बाजार हरे निशान पर खुलता है तब कंपनी के शेयर 880 रुपये से 900 रुपये के बीच लिस्ट होंगे। वहीं अगर बाजार नकारात्मक दायरे में खुलता है तब कंपनी के शेयर 850 रुपये से 860 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकता है।

    खबरें और भी

    आज खुलेंगे इस कंपनी के आईपीओ

    आज शेयर बाजार में दो कंपनी के आईपीओ भी खुलने जा रहे हैं। आज पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ और क्रॉप लाइफ साइंस का आईपीओ सदस्यता के लिए खुलेगा। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड 151 रुपये से 166 रुपये के बीच खुलेगा है। वहीं, क्रॉप लाइफ साइंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये प्रति शेयर है।