सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Credit Card के बिल का नहीं करते हैं समय पर भुगतान तो हो जाएं सावधान, उठानी पड़ सकती है ये परेशानियां

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 14 Jul 2023 05:30 PM (IST)

Credit Card एक समय ऐसा था जब हम सभी अपने सैलरी के अनुसार भुगतान करते हैं। अब हर कोई क्रेडिट ...और पढ़ें

Credit Card के बिल का नहीं करते हैं समय पर भुगतान तो हो जाएं सावधान
Credit Card के बिल का नहीं करते हैं समय पर भुगतान तो हो जाएं सावधान

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क।  जब से लोगों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिली है तब से वो ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करने लगे हैं। लोगों पहले शॉपिंग कर लेते हैं पर जब बिल की पेमेंट की बात आती है तब वो देरी से बिल का भुगतान करते हैं। कई बार तो वो बिल का भुगतान भी नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें कई वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये परेशानी आपके वर्तमान के साथ आपके भविष्य पर भी असर डालती है। आइए जानते हैं कि देर से बिल के भुगतान पर आपको क्या नुकसान होता है?

लेट फीस

अगर आप समय से क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं करते हैं तब आपको लोट फीस देनी होती है। ये फीस क्रेडिट कार्ड कंपनियों के द्वारा तय किया जाता है। अगर आप हर महीने क्रेडिट कार्ड की पेमेंट लेट करते हैं तब आपसे लेट फीस पर कम चार्ज लिया जाता है।

ब्याज दर में बढ़ोतरी

आपको हर 60 दिन के बाद अपने क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करना होता है। आप जितना लेट से बिल की पेमेंट करते हैं आपके ब्याज दरों में उतनी ही बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही कई बार ऐसा भी होता है कि आप क्रेडिट कार्ड के जरिये जो भी शॉपिंग करते हैं उस पर आपको ज्यादा दर देना होता है।

क्रेडिट स्कोर

आप जब भी देर से क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करते हैं तब इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। आप कब-कब बिल का पेमेंट करते हैं इसे आपके क्रेडिट रिपोर्ट में जोड़ा जाता है। अगर आप देर से क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करते हैं तब आपका क्रेडिट स्कोर इफेक्ट होता है।

आपको बता दें कि अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं होता है तो आपको कोई भी लोन मिलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आपका जितनी देर से क्रेडिट कार्ड का भुगतान करते हैं आपका क्रेडिट स्कोर उतना गिरता रहता है।

आपको कोई रिवॉर्ड नहीं मिलता है

आप जब क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट लेट करते हैं तो इसका असर क्रेडिट कार्ड पर मिल रही सुविधा पर देखने को मिलता है। आपको कंपनी कोई भी रिवॉर्ड नहीं देती है। इसी के साथ आपको क्रेडिट कार्ड से करने वाले शॉपिंग पर भी ज्यादा डिस्काउंट नहीं मिलता है।