सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Credit Card का करते हैं अंधाधुंध इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 08:30 AM (GMT+05:30)

    Credit Card हम सभी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। कई बार हम ज्यादा खर्च कर देते हैं जिसका परिणाम यह निकलता है कि हम कर्ज में दब जाते हैं। हम अगर क् ...और पढ़ें

    Credit Card का करते हैं अंधाधुंध इस्तेमाल
    Credit Card का करते हैं अंधाधुंध इस्तेमाल

    HighLights

    1. क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर काफी खराब हो जाएगा।
    2. खराब क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक से लोन अप्रूव होने में काफी परेशानी हो सकती है।
    3. आप लोन की पेमेंट नहीं कर पाते हैं तो आप इसके लिए बैंक से बात कर सकते हैं।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के समय में हर कोई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। कई बार हम क्रेडिट कार्ड से पेमेंट तो कर देते हैं पर जो बिल का भुगतान करना होता है तब हम बिल का भुगतान नहीं करते हैं। ऐसे में हमें सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड को किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हम उसके कर्ज के बोझ में दब ना पाएं।

    आपको बता दें कि अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर काफी खराब हो जाएगा। इस से आपको भविष्य में कोई भी लोन लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है तो बैंक को आप पर भरोसा होता है कि आप टाइम से लोन की पेमेंट कर देंगे। वहीं, खराब क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक से लोन अप्रूव होने में काफी परेशानी हो सकती है।

    आइए, हम आपको बताते हैं कि आप किस तरीके को अपना कर कभी भी क्रेडिट कार्ड के लोन के जाल में फंस नहीं पाएंगे। अगर आप कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं तब आप इन तरीकों को अपनाकर इस से बाहर निकल सकते हैं।

    अपनाएं यह तरीका

    • आपको सबसे पहले बेफिजूल के खर्चों को बंद करना चाहिए। कई बार हम बहुत ज्यादा शॉपिंग कर लेते हैं या फिर बाहर खाना खा लेते हैं ये एक तरह का बेफिजूल खर्च है। आपको सबसे पहले अपने खर्चों को एसेंशियल और नॉन-एसेंशियल जैसे दो कैटेगरी में बांटना चाहिए।
    • अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप क्रेडिट कार्ड के जरिये ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो आपको उसकी जगह डेबिट कार्ड या फिर कैश से कोई भी पेमेंट करना चाहिए। इस से एक फायदा यह होगा कि आप अपने कुछ खर्चों को कंट्रोल भी कर पाएंगे। इसके साथ ही आप जान भी पाएंगे कि आप ज्यादा खर्च कहां कर रहे हैं।
    • अगर आप क्रेडिट कार्ड के लोन में दब गए हैं तो आपको सबसे पहले उसकी तरफ ध्यान देना चाहिए। आप लोन चुकाने की ओर ध्यान दें। आप इसके लिए कोई स्ट्रैटेजी भी अपना सकते हैं। आप कोशिश करें कि आप क्रेडिट कार्ड की मिनिमम ड्यू की पेमेंट कर दें।
    • अगर आप लोन की पेमेंट नहीं कर पाते हैं तो आप इसके लिए बैंक से बात कर सकते हैं। बैंक आपकी सुविधा के लिए री-पेमेंट प्लान बना देगा।  

     

    खबरें और भी