सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Credit Card का उपयोग करे बिना भी कम हो जाती है लिमिट, बनाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 06:30 PM (IST)

    Reasons for credit card limit decrease कई बार देखा जाता है कि क्रेडिट कार्ड यूजर की ओर से कार्ड का इस्तेमाल न होने पर भी उसकी लिमिट कम हो जाती है। इसक ...और पढ़ें

    जानिए क्यों क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करने पर कम हो जाती है लिमिट
    जानिए क्यों क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करने पर कम हो जाती है लिमिट

    HighLights

    1. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करने पर भी लिमिट कम हो जाती है।
    2. इसके लिए आपको अपने क्रेडिट कार्ड को एक्टिव रखना चाहिए।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में क्रेडिट कार्ड मिलना काफी आसान है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आसानी से आपको किसी भी कंपनी का क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है। लेकिन हर क्रेडिट कार्ड के साथ एक लिमिट आती है, जिसे क्रेडिट लिमिट कहा जाता है।

    आमतौर माना जाता है कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट का अधिकतम 30 प्रतिशत ही उपयोग करना चाहिए। इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर नहीं होता है। आपकी क्रेडिट हिस्ट्री भी अच्छी बनी रहती है। वहीं, जो लोग बार-बार पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करते है। क्रेडिट कार्ड कंपनी उनकी लिमिट भी कई बार कम कर देती है। इसके अलावा अगर आप क्रेडिट कार्ड लेकर उसका उपयोग भी नहीं करते हैं तो भी क्रेडिट कार्ड कंपनी आपकी लिमिट कर सकती है।

    क्रेडिट कार्ड उपयोग न करने पर क्यों घट जाती है लिमिट?

    नियामकों की ओर से हर क्रेडिट कार्ड कंपनी या बैंक को क्रेडिट लिमिट दी जाती है, जिसके अंदर रहकर ही बैंक को क्रेडिट कार्ड जारी करने होते हैं। इसे मैनेज करने के लिए कई बार बैंक उन ग्राहकों की क्रेडिट लिमिट कम कर देते हैं, जो कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करते हैं।

    ये भी पढ़ें- आज से क्रेडिट कार्ड का नेटवर्क होगा आपके हिसाब से, Card Network को Port करने की सुविधा हुई शुरू

    क्रेडिट लिमिट को बनाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

    ऐसे में अगर आप इससे बचना चाहते तो अपने क्रेडिट कार्ड को हमेशा एक्टिव रखना चाहिए। इसके लिए आप महीने में एक लेनदेन करने के तरीके को भी अपना सकते हैं। इससे आपका क्रेडिट कार्ड भी एक्टिव रहेगा और आपकी लिमिट भी कम नहीं होगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-  बाजार में बिकवाली के साथ ही बदल गया विदेशी निवेशकों का रुझान, सितंबर में की 14000 करोड़ से अधिक की बिकवाली

    क्रेडिट स्कोर अच्छा करने में मदद करती है क्रेडिट लिमिट

    क्रेडिट लिमिट आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रखने में मदद करती है। आपको अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 प्रतिशत ही उपयोग करना चाहिए। 750 या उससे अधिका का क्रेडिट स्कोर आदर्श माना जाता है।