यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Credit Card की पूरी लिमिट के इस्तेमाल से कम हो गया है क्रेडिट स्कोर, अपनाएं ये ट्रिक; नहीं होगा सिबिल पर असर
Credit Card की लिमिट का पूरा इस्तेमाल करने का सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। इस रिपोर्ट में हम बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस स्थिति में अपन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के समय में क्रेडिट का कार्ड का उपयोग हर नौकरी पेशा व्यक्ति की ओर से किया जाता है, लेकिन कई बार जरूरत पड़ने पर लोग इसकी पूरी लिमिट का उपयोग कर लेते हैं, जिसका आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और तेजी से आपका सिबिल स्कोर गिर जाता है।
इस रिपोर्ट में हम बताएंगे कि ऐसी स्थिति में आप आपना क्रेडिट स्कोर कैसे बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं...
क्रेडिट कार्ड का उपयोग न करें
अगर आप बीते कुछ महीनों से लगातार अपने क्रेडिट कार्ड पर दी हुई लिमिट का उपयोग कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम एक दो महीने के लिए बंद कर देना चाहिए। इससे क्रेडिट यूटिलाइजेशन लिमिट बेहद कम हो जाएगी और नई क्रेडिट रिपोर्ट में आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ जाएगी।
क्रेडिट यूटिलाइजेशन को 5 प्रतिशत से नीचे रखें
आमतौर पर माना जाता है कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 से 40 प्रतिशत तक उपयोग करना सही रहता है। लेकिन अगर आपका क्रेडिट स्कोर अधिक लिमिट का इस्तेमाल करने की वजह से कम हो गई है तो आपको तुरंत अपने क्रेडिट यूटिलाइजेशन कम करके 5 प्रतिशत तक कर देना चाहिए। इसका फायदा ये होगा कि आपका क्रेडिट स्कोर एक दो महीने में बढ़ जाएगा।
.jpg)
इस कारण बढ़ जाता है क्रेडिट यूटिलाइजेशन
अगर आप क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर कोई प्रोडक्ट लेते हैं तो क्रेडिट यूटिलाइजेशन बढ़ जाता है, क्योंकि पूरा लोन क्रेडिट कार्ड की लिमिट में आता है। इस कारण हमेशा क्रेडिट कार्ड पर कोई भी लोन लेते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लोन की राशि आपकी क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 40 प्रतिशत से अधिक न हो।
.jpg)
