सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करने का है प्लान? Credit Card पर मिल रहा धमाकेदार कैशबैक, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 05:00 PM (IST)

    फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल्स चल रही है। कई कंपनी क्रेडिट कार्ड पर स्पेशल ऑफर भी देती है। इसके अलावा शॉपिंग ...और पढ़ें

    फेस्टिव सीजन पर शॉपिंग Credit Card पर मिल रहा है धमाकेदार कैशबैक
    फेस्टिव सीजन पर शॉपिंग Credit Card पर मिल रहा है धमाकेदार कैशबैक

    HighLights

    1. फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है।
    2. ऐसे में कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल भी शुरू हो गया है।
    3. ये सेल 4 अगस्त से शुरू हो गई है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल भी शुरू हो गई है। अमेजन इंडिया पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट का बिग सेविंग डेज की शुरुआत हो गई है। ये सेल 4 अगस्त से शुरू हो गई है। इन दो प्लेटफॉर्म के साथ ही रिलायंस डिजिटल ने भी डिजिटल इंडिया सेल का ऐलान कर दिया है।

    ये कंपनियां कई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर भी बेहतरीन डील, कैशबैक और डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। आप भी इस सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि आप कौन-से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।

     

    शॉपिंग क्रेडिट कार्ड के फायदे

    शॉपिंग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपने खर्चों पर ज्यादा से बचत कर पाएंगे। इन कार्ड पर आपको बाकी कार्ड की तुलना में ज्यादा रिवॉर्ड,कैशबैक या फिर डिस्काउंट मिलता है। इसे ऐसे समझिए कि आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते हैं तो आप इन ब्रांड से शॉपिंग करने पर ज्यादा रिवॉर्ड पाने के लिए एचडीएफसी मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    वहीं आप ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शॉपिंग करने के लिए आप आप कैशबैक एसबीआई कार्ड को भी चुन सकते हैं। इस कार्ड पर आपको 5 फीसदी का फ्लैट कैशबैक का लाभ मिलता है। आपको ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी पसंद है,लेकिन आपके पास कोई कार्ड नहीं है तो आप इस तरह के कार्ड की तलाश कर सकते हैं। आप जब भी इस तरह के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप ध्यान से करना चाहिए।

    खबरें और भी

    क्रेडिट कार्ड लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    आप जब भी इन कार्ड के लिए आवेदन देते हैं तो आपको उस से जुड़े चार्जेस के बारे में जान लेना चाहिए। क्रेडिट कार्ड कंपनी ग्राहक से वार्षिक शुल्क, विदेशी लेनदेन शुल्क, देर से भुगतान शुल्क और कैश एडवांस फीस लेती है। आपको ध्यान देना चाहिए कि आपको जो भी कैशबैक मिल रहा है वह एनुअल चार्ज से ज्यादा है कि नहीं है। क्रेडिट कार्ड की जो लिमिट हो वो आपके खर्च की आदतों के अनुरूप होनी चाहिए।

    अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो शॉपिंग क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यह आपके महीने के खर्चों को कहीं ना कहीं कम कर देगा। इसके अलावा यह आपकी खरीदारी पर आपको ज्यादा रिटर्न भी देगा। आप जब क्रेडिट कार्ड का चयन करें तो शॉपिंग के खर्चों के साथ साथ आपने कुल खर्चों पर भी ध्यान देना चाहिए। इसमें आपका , किराने का खर्च, यात्रा लागत,ऑफलाइन खर्च, इंश्योरेंस की पेमेंट और भी बहुत कुछ शामिल है। इन खर्चों का विश्लेषण करने के बाद ही आपको कोई  क्रेडिट कार्ड सिलेक्ट करना चाहिए।

    शॉपिंग क्रेडिट कार्ड के वेरिएंट

    कैशबैक कार्ड स्टेटमेंट क्रेडिट के रूप में ग्राहक को रिवॉर्ड देता है। ये कार्ड क्रेडिट कार्ड की तरह कई फायदे भी देता है। इसमें रिवॉर्ड प्वाइंट जैसे चीजें शामिल है। कैशबैक कार्ड में आप अपनी खरीदारी का एक हिस्सा कैशबैक के रूप में वापस पा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक को फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने पर 5 फीसदी का असीमित कैशबैक मिलता है।

    रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड भी शॉपिंग क्रेडिट कार्ड का एक वेरिएंट है। इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहक को वाउचर, एयर मील और अन्य ऑफर मिलते हैं। एसबीआई सिंपलीक्लिक क्रेडिट कार्ड पर 100 रुपये से ज्यादा खर्च पर प्रत्येक रुपये के लिए 5 रिवॉर्ड प्वाइंट दिया जाता है।

    इसके अलावा कुछ कार्ड पर ग्राहक को डायरेक्ट डिस्काउंट मिलता है। उदाहरण के लिए कोटक महिंद्रा बैंक मिंत्रा कार्ड पर ग्राहक को मिंत्रा से शॉपिंग करने पर 7.5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलता है।

    कोई भी क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड कैसे मिलता है

    कुछ शॉपिंग कार्ड पर साफ तौर पर बताया जाता है कि ग्राहक को कोई भी रिवॉर्ड कैसे और कब मिलेगा। ऐसे में कोई भी ग्राहक आसानी से कैलकुलेट कर सकता है कि उसे कब रिवॉर्ड मिलेगा। उदाहरण के लिए आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अमेजन पर शॉपिंग करने के लिए करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। हर कैशबैक का मूल्य एक रुपये के बराबर है।

    अमेजन प्राइम मेंबर के ग्राहक को 1,000 रुपये की शॉपिंग के लिए आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक अमेजन के पे वॉलेट में जमा हो जाता है। इसके अलावा कई कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है, इन कैशबैक पर कंपनी के कुछ नियम व शर्तों भी होती है।

    कई कार्ड पर कुछ प्रोडक्ट को लेकर कोई ऑफर नहीं मिलता है। जैसे कि अगर आप अमेजन पे वाउचर का इस्तेमाल करके सामान खरीदते हैं तो आप आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे 5 फीसदी कैशबैक की पेशकश नहीं करता है। वहीं, एक्सिस फ्लिपकार्ट कार्ड पर ज्वेलरी की खरीद पर  5 प्रतिशत कैशबैक की पेशकश नहीं करता है। शॉपिंग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय कई बार मुश्किल भी होती है, क्योंकि कैशबैक पाने के लिए कई नियम व शर्तें लागू होती है।

    नियम और शर्तें पर ध्यान दें

    आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको नियम व शर्तों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने खर्चों की सीमाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। कई कार्ड पर कोई भी रेवॉर्ड या कैशबैक की एक समय सीमा होती है। ऐसे में ग्राहक को ध्यान देना चाहिए कि कब कौन-सा रिवॉर्ड या वाउचर खत्म होने वाला है। ग्राहक को कैशबैक पाने के लिए न्यूनतम खर्च करना होता है। ग्राहक को सभी नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

    ग्राहक चाहे क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें या फिर शॉपिंग क्रेडिट कार्ड से उसे इसके बिल की पेमेंट समय पर कर देनी चाहिए। अगर वह समय से पेमेंट करने पर चूक जाता है तो इसका असर क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। इसके अलावा ग्राहक को लेट फीस भी देनी होगी।