सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रूड 110 डॉलर के पार, LPG के बाद क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? पाकिस्तानियों को लग चुका 55 रुपये का झटका

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 08:13 AM (GMT+05:30)

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे WTI और ब्रेंट क्रूड महंगे हो गए। हालांकि, भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल ...और पढ़ें

    क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर के पार, फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

    क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर के पार, फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ रहा तनाव कच्चे तेल (Crude Oil Price) की सप्लाई में रुकावट की चिंता बढ़ा रहा है। इसी चिंता से तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। अमेरिका का मुख्य तेल बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI Crude Oil) करीब 25 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ $113.37 प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड लगभग 23 प्रतिशत महंगा होकर करीब $114 प्रति बैरल हो गया। कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) पर पड़ सकता है।

    क्या है सरकार का प्लान?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खाड़ी में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास अनिश्चितता के बीच, भारत सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पेट्रोल या डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि भारत में फ्यूल सप्लाई स्थिर है और फ्यूल पंपों पर कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी का कोई खतरा नहीं है। सरकार के इस बयान से जाहिर है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ने की संभावना है।
    फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये और डीजल का दाम 87.67 रुपये बरकरार है। 

    पाकिस्तान में बढ़ चुके दाम

    इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने शुक्रवार रात से पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल दोनों की कीमतों में 55 रुपये (पाकिस्तानी) प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 7 मार्च की आधी रात से लागू हो गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई लाइनों को रोक दिया है और पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरा पैदा कर दिया है।
    पाकिस्तान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इसहाक डार, फाइनेंस मिनिस्टर मुहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मिनिस्टर अली परवेज मलिक ने संबोधित किया, जिसमें पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का एलान किया गया। नए रेट्स के बाद वहां पेट्रोल की कीमत 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    रसोई गैस हुई महंगी

    भारत में पहले ही घरेलू रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे पूरे देश में LPG सिलेंडर महंगे हो गए हैं। इससे लोगों में चिंता है कि कहीं अब पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ जाएं। भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है, जिससे पूरे देश में 14.2 kg वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है।
    इसी तरह, 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठानों जैसे बिजनेस पर असर पड़ेगा। अब दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Share Market Live: आज फिर लुढ़क सकता है शेयर बाजार, गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट; क्रूड ऑयल पहुंचा 110 डॉलर के पार