यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Festive Season से पहले बढ़ सकती है Petrol-Diesel की कीमत, जानिए भारत के सामने क्या खड़ी है चुनौती
Crude Oil Price Hike वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ जाने की वजह से भारत को कई तरह की चु ...और पढ़ें

HighLights
- वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।
- कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर तेल कंपनियों के बजट पर भी देखने को मिलता है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Crude Oil Price Rise: वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते दिन यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) में इजाफा सऊदी अरब और रूस (Russia) द्वारा लिए गए फैसलों के बाद हुआ है। इन दो देशों ने कच्चे तेल की कीमतों के उत्पादन में कटौती का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि फेस्टिव सीजन (Festive Season) आने वाला है। अगर क्रूड ऑयल की कीमतों में इस तरह से लगातार इजाफा होता रहा तो देश में महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।
10 महीने में सबसे महंगा हुआ क्रूड की कीमत
क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा पहुंच गई है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई (WTI) की कीमत भी 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। यह 10 महीने में सबसे ज्यादा कीमत है।
.jpg)
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर तेल कंपनियों के बजट पर भी देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश की तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) के बढ़ जाने से महंगाई में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - Crude Oil Price and Economy: कच्चे तेल के दाम का देश की अर्थव्यवस्था और आपकी जेब से क्या है कनेक्शन
पिछले साल भी बढ़ी थी कीमत
पिछले साल यानी 2022 में दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) पर था। पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी। हालांकि इस साल इस साल कच्चे तेल की कीमत में इतनी तेजी देखने को नहीं मिली है। वर्ष 2008 में क्रूड ऑयल की कीमत ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी। 2008 में इसकी कीमत 147.27 डॉलर प्रति बैरल थी।
