ईरान के साथ ट्रंप का संघर्ष टला? कच्चे तेल की कीमतों में आज भी गिरावट, $92 प्रति बैरल के नीचे आया ब्रेंट क्रूड
Iran-America War: ईरान के साथ अमेरिकी सैन्य संघर्ष की आशंकाएं कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ...और पढ़ें

ईरान के साथ ट्रंप का संघर्ष टला? कच्चे तेल की कीमतों में आज भी गिरावट, $92 प्रति बैरल के नीचे आया ब्रेंट क्रूड
HighLights
अमेरिकी-ईरान सैन्य संघर्ष की आशंकाएं कम होने से तेल गिरा।
ब्रेंट क्रूड $92.33, WTI $86.50 प्रति बैरल पर आया।
ट्रंप ने ईरान पर फिलहाल सैन्य कार्रवाई टालने की बात कही।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ अमेरिकी सैन्य संघर्ष की आशंकाओं (US Iran War) के कम होने के बाद मंगलवार को तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले सत्र में आई भारी गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कि "फिलहाल" ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं है, मध्य पूर्व से तेल की सप्लाई (Crude Oil Prices) में लंबी बाधा आने की चिंताएं कुछ कम हुई हैं।
आज कितने हैं तेल के दाम?
मंगलवार को 01:02 GMT पर ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 24 सेंट यानी 0.23% गिरकर 92.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स 35 सेंट यानी 0.40% लुढ़ककर 86.50 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं इससे पिछले सत्र में ब्रेंट में 5.85% की बड़ी गिरावट आई थी और ये 31 अगस्त के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।
क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कतर के पीएम सहित क्षेत्र के कई देशों की अपीलों के बाद फिलहाल ईरान पर नए सैन्य हमलों को टालने की बात कही। एक इंटरव्यू और व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में ट्रंप ने कहा कि वे फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखेंगे।
दूसरी ओर, वरिष्ठ अमेरिकी और खाड़ी अधिकारियों ने वॉशिंगटन और तेहरान के बीच किसी भी संभावित शांति समझौते की संभावना पर संदेह जताया है। ईरानी सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसेन रजाई ने कहा कि अमेरिका को "काल्पनिक वार्ताओं के बारे में फर्जी खबरें फैलाना बंद करना चाहिए" और "अब उन सात शर्तों के आगे झुकने का समय है जो ईरान ने बार-बार रखी हैं।"
कैसे रहे मिडटर्म चुनाव?
मालूम हो कि हाल ही में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हुए थे, जहां ट्रंप की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऐसे में इन चुनावों के बाद से अमेरिकी संसद में शक्ति का संतुलन पूरी तरह से बदल गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।