यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना ला सकता है खुशखबरी, डीए में होगी बढ़ोतरी; बढ़ जाएगी Employees की सैलरी
7th Pay Commission केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अगले महीने खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल उम्मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के डीएम (DA Hike) में ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike Latest Update: केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी दे सकते हैं। दरअसल, सरकार केंद्र कर्मचारियों के डीए (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी कर सकती है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार डीएम में 4 फीसदी तक तक का इजाफा कर सकती है।
डीए यानी महंगाई भत्ता जो सरकार कर्मचारी को देती है। वहीं डीआर (महंगाई राहत) पेंशनर्स को दिया जाता है। भारत में 48.67 लाख सेंट्रल एंप्लॉय और 67.95 लाख पेंशनर हैं। सरकार एक साल में दो बार डीए में इजाफा करता है।
अक्टूबर 2023 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया था। बता दें कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार सरकार डीए में इजाफा का फैसला लेती है।
.jpg)
अगर इस बार भी कर्मचारी के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होता है तो कर्मचारी के मूल वेतन 50 फीसदी पहुंच जाएगा।
सरकार ने डीए को लेकर किया संशोधन
सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत यानी डीआर मिलता है। केंद्र कर्मचारी को मिलने वाले महंगाई भत्ते को एक साल में दो बार संशोधन किया जाता है।डीए में बदलाव पहली बार जनवरी महीने में और दूसरा जुलाई में किया जाता है। पहली छमाही के डीए बदलाव को मार्च में सार्वजनिक किया जाता है।
ऐसे में उम्मीद है कि सरकार केंद्र कर्मचारियों को होली (Holi 2024) में तोहफा दे सकती है। इस बार केंद्र कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों को भी फायदा मिलेगा। दरअसल, सरकार जल्द ही डीए और डीआर बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।
खबरें और भी
कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
महंगाई भत्ते में इजाफा के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। अगर कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत ते अनुसार 8,280 रुपये होगा। इसमें अगर 4 फीसदी का इजाफा होता है तब यह 9,000 रुपये हो जाएगा। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का आधा हिस्सा है।
