सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DA Hike Updates: 2 या 3 फीसदी... कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता, कब होगा एलान?

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 12:41 PM (IST)

    होली से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। इसका फायदा लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फा ...और पढ़ें

    7वें वेतन आयोग के तहत, मौजूदा महंगाई भत्ता 53.98 फीसदी है।
    7वें वेतन आयोग के तहत, मौजूदा महंगाई भत्ता 53.98 फीसदी है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। होली से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। खबरों की मानें तो सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पहले मीडिया रिपोर्ट में अंदाजा लगाया जा रहा था कि सरकारी कर्मचारियों को 3 फीसदी का डीए हाइक मिल सकता है। लेकिन, अब हालिया डेटा से संकेत मिलता है कि कर्मचारियों को निराशा हो सकती है।

    होली से पहले हो सकता है एलान

    इस बार होली 14 मार्च को है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार 14 मार्च से पहले DA हाइक का एलान करके सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इतना ही नहीं, महंगाई भत्ते के साथ-साथ Dearness Relief (DR) में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि पेंशनभोगियों की पेंशन भी बढ़ जाएगी।

    साल में दो बार होता है DA संशोधन

    7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है। इसकी घोषणा आमतौर पर मार्च में की जाती है। वहीं, दूसरी बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होती है, जिसका एलान सितंबर में होता है। इस बार जनवरी 2025 से लागू होने वाले DA बढ़ोतरी की घोषणा इसी महीने यानी मार्च में होने की उम्मीद है।

    कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?

    केंद्र सरकार कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी All India Consumer Price Index for Industrial Workers (AICPIN-IW) के आधार पर करती है। यह सूचकांक देश में महंगाई और उपभोक्ता मूल्य स्तर को दर्शाता है। सरकार इस आंकड़े का छह महीने का औसत निकालकर DA बढ़ोतरी का फैसला लेती है।

    खबरें और भी

    इस बार कितना बढ़ सकता है DA?

    लेबर ब्यूरो (Labour Bureau) का डेटा बताता है कि दिसंबर 2024 में CPI-IW 143.7 पर पहुंच गया है। इस आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। यह वृद्धि जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकारी कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए हाइक का लाभ मिल सकता है।

    DA हाइक के बाद कितना मिलेगा भत्ता?

    7वें वेतन आयोग के तहत, मौजूदा महंगाई भत्ता 53.98 फीसदी है। यह 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 55.98 फीसदी हो जाएगा। इसका सीधा फायदा लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

    कब होगी आधिकारिक घोषणा?

    हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में डीए बढ़ोतरी के बारे में बड़ा अपडेट आ सकता है। इससे सरकारी कर्मचारियों को होली का तोहफा भी मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें : यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने की तैयारी; रोजगार की नहीं होगी शर्त, सबको मिलेगा फायदा