सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस भारतीय ने अफ्रीकी देश में झोंक दिए ₹1100 करोड़, 10 हजार हेक्टेयर में करेगा गन्ने की खेती; कौन है ये अरबपति और क्या है प्लान?

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:49 PM (IST)

    डालमिया भारत शुगर ने तंजानिया में 1100 करोड़ रुपये के निवेश से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय चीनी प्रोजेक्ट शुरू किया है। यह परियोजना दुबई के कारोबारी मोहम् ...और पढ़ें

    डालमिया कंपनी अंतरराष्ट्रीय शुगर प्रोजेक्ट शुरू कर रही

    डालमिया कंपनी अंतरराष्ट्रीय शुगर प्रोजेक्ट शुरू कर रही

    HighLights

    1. तंजानिया में 1100 करोड़ रुपये का पहला अंतरराष्ट्रीय चीनी प्रोजेक्ट।

    2. दुबई के कारोबारी अलाब्बार के साथ 51% हिस्सेदारी में साझेदारी।

    3. 10,000 हेक्टेयर में खेती, चीनी मिल और बिजली उत्पादन।

    नई दिल्ली| 'डालमिया भारत शुगर' देश के प्रमुख चीनी उत्पादकों में से एक है। अब अपने व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी तंजानिया में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय शुगर प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। इसके लिए 132 मिलियन डॉलर (करीब ₹1100 करोड़ से अधिक) के निवेश से एक इंटीग्रेटेड शुगर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।

    यह प्रोजेक्ट Eagle Agrotech Tanzania Ltd के जरिए लगाया जाएगा। यह कंपनी Eagle Agrotech Holdings Ltd की सहायक कंपनी है। इसमें डालमिया भारत शुगर की 51% हिस्सेदारी है और जबकि शेष 49 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी UAE के कारोबारी मोहम्मद अली रशीद अलाब्बार की निवेश कंपनी Symphony Global LLC के पास है।

    कंपनी के तीन बड़े लक्ष्य

    • डालमिया भारत शुगर तंजानिया में करीब 1100 करोड़ का निवेश कर रहा है। कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस परियोजना के तहत 10,000 हेक्टेयर में खेती और चीनी मिल की स्थापना की जाएगी, जिसे बाद में लगभग 20,000 हेक्टेयर तक विस्तार किया जा सकता है।
    • इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता का भी जिक्र किया है। बता दें कि प्रारंभिक चीनी उत्पादन क्षमता लगभग 70,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी, जिसे बढ़ाकर सालाना 150,000 मीट्रिक टन किया जा सकता है।
    • वहीं तीसरा मुख्य काम बिजली उत्पादन भी शामिल है। इसमें 20 मेगावॉट की को-जेनरेशन (सह-उत्पादन) पावर फैसिलिटी भी शामिल है, जिसे बाद में 40 मेगावॉट तक बढ़ाया जा सकता है। बिजली उत्पादन का लक्ष्य कंपनी की परियोजना को गति देने में मदद करेगी।

    डालमिया के लिए अहम है ये प्रोजेक्ट?

    यह कदम Dalmia Bharat Sugar के लिए कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इससे कंपनी को भौगोलिक रूप से अपने ऑपरेशन्स को डाइवर्सिफाई करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खुद को मजबूती से स्थापित करने में मदद मिलेगी। कंपनी की ओर से किया गया ये इन्वेस्टमेंट भारत के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने का भी संदेश है।