सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Demonetisation के बाद इस तरह बदला Indian Currency का स्वरूप, 200 और 2000 नए नोट के साथ दिखी संस्कृति की छाप

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 11:30 AM (GMT+05:30)

    Demonetisation पर दायर की गई याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं नोटबंदी के बाद देश की मुद्रा में बड़े स्तर पर बदलाव आया है जिसके बारे ...और पढ़ें

    Suprem cout on Demonetisation (Jagran File Photo)
    Suprem cout on Demonetisation (Jagran File Photo)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Demonetisation  भारतीय अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी का प्रभाव इतना गहरा है कि साल के दौरान कभी-भी इसकी चर्चा शुरू ही हो जाती है। सोमवार को नोटबंदी को लेकर डाली गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया। ऐसे में एक बार फिर से नोटबंदी की घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

    बता दें, केंद्र सरकार की ओर से 8 नंवबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया गया था, जिसके बाद देश में चल रहे 500 और 1000 नोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया है। इसके बाद 1000 के नोट को बंद कर दिया गया था, जबकि 500 के नोट को नई डिजाइन के साथ और 200 एवं 2000 के नए नोटों को लॉन्च किया गया था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करेंगे कि तब से लेकर नोटों में कितना परिवर्तन आया है।

    नोटों में हुआ बड़ा बदलाव

    आरबीआई की वेबसाइट पर बताया गया है कि नए करेंसी नोट पर देश के कल्चर और ऐतिहासिक इमारतों को प्रदर्शित किया गया है। इन नोटों पर देवनागरी लिपि का उपयोग किया गया है। इसके साथ फेक नोट्स को रोकने के लिए कई सुरक्षा फीचर्स को जोड़े हैं।

    200 और 2000 के नए नोट चलन में आए

    नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा देशवासियों को सामने पहली बार 200 और 2000 के नोट लॉन्च किए गए। 200 के नोट पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सांची के स्तूप को दर्शाया गया है। वहीं, 2000 के नोट पर देश के विज्ञान में हुई प्रगति मंगलयान को दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    500,100,50,20 और 10 के नोटों का बदला स्वरूप

    नोटबंदी के बाद देश में 500,100, 50, 20 और 10 के नोटों को नए डिजाइन में पेश किया गया। इन सभी नोटों के आकार के साथ रंग को भी बदल दिया गया। 500 के नोट के ग्रे रंग के पेश किया गया और इस पर लाल किले को दर्शाया गया है। वहीं, 100 के नोट को बैंगनी रंग में उतारा गया और इस पर रानी का वाव दिखाया गया है। इसके अलावा हरे रंग के 50 के नोट पर हम्पी, पीले रंग के 20 के नोट पर एलोरा की गुफाएं, चॉकलेट ब्राउन के 10 रुपये के नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर को दर्शाया गया है।

    ये भी पढ़ें-

    2022 में DGCA ने नियमों का पालन करने पर एयरलाइन्स के खिलाफ 305 बार लिया एक्शन, लगाया करोड़ों का फाइन

    2022 के आखिरी हफ्ते में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, टॉप 10 में से आठ कंपनियों को हुआ 1.35 लाख करोड़ का फायदा