सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत 2027 तक 5000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर: पीयूष गोयल

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 06:49 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम अगले 3 वर्ष में 5000 अरब अमेरिकी डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोलकाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत 2027 तक पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और यह सब सामूहिक राष्ट्रीय प्रयास एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है।

    कोलकाता में मर्चेंट्स चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एमसीसीआइ) द्वारा आयोजित एक आनलाइन सत्र में गोयल ने सरकार के दशक भर के आर्थिक सुधारों को वृद्धिशील के बजाय परिवर्तनकारी करार दिया। गोयल ने कहा कि हम अगले तीन वर्ष में पांच हजार अरब अमेरिकी डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह 2047 तक विकसित भारत बनने के सफर में हमारी पहली उपलब्धि होगा।

    'यह भारत का समय है'

    वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक चुनौतियों पर गोयल ने कहा कि भारत को एकता और दृढ़ संकल्प के साथ अशांत माहौल में आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी अर्थव्यवस्थाएं शांत स्थिति मे नहीं बनती। यह भारत का समय है। हमें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और दुनिया के अग्रणी देशों के बीच अपना उचित स्थान पाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- ICRA Outlook: इस वर्ष GDP ग्रोथ 6.2% रहने का अनुमान, महंगाई 3.5% से ऊपर रहेगी

    सेवा, सुशासन और इनोवेशन पर जोर

    पीयूष गोयल ने सरकार के वृद्धि माडल को समावेशी, टिकाऊ और ईमानदार विकास पर केंद्रित बताया जिसमें सेवा, सुशासन और नवाचार पर जोर दिया गया है। उन्होंने नागरिक कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। साथ ही ईरान तथा यूक्रेन जैसे वैश्विक संघर्ष क्षेत्रों में सरकार के निकासी प्रयासों का भी उल्लेख किया।

    खबरें और भी