सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹10000 की पूंजी और गांव से शुरुआत, अब 4 लाख करोड़ का बिजनेस व 100 देशों में कारोबार, कौन है ये उद्योगपति?

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 03:21 PM (IST)

    Dileep Sanghvi Success Story: दिलीप सांघवी, सन फार्मा के संस्थापक, भारत के सबसे अमीर दवा कारोबारी हैं। उन्होंने मात्र 10,000 रुपये की पूंजी से शुरुआत ...और पढ़ें

    दिलीप सांघवी, सन फार्मा कंपनी के फाउंडर हैं।

    दिलीप सांघवी, सन फार्मा कंपनी के फाउंडर हैं।

    HighLights

    1. दिलीप सांघवी भारत के सबसे अमीर दवा कारोबारी हैं।

    2. 10,000 रुपये से शुरू कर 4 लाख करोड़ का कारोबार।

    3. सन फार्मा का कारोबार 100 देशों में फैला, भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी।

    नई दिल्ली। भारत में अरबपति कारोबारियों (India's Billionaires) की बड़ी जमात है और इनमें से कई उद्योगपतियों ने देश के साथ-साथ दुनिया में बड़ी पहचान बनाई है। लेकिन, क्या आप भारत के सबसे अमीर दवा कारोबारी के बारे में जानते हैं जिन्होंने फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर से फार्मा किंग बनने का सफर तय किया है। हम बात कर रहे हैं दिलीप सांघवी (Dileep Sanghvi Success Story) की, जो देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) के फाउंडर हैं। यह फार्मा कंपनी, मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे दिग्गज दवा कंपनी है।

    आइये आपको बताते हैं कि कैसे एक ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर के बेटे ने 10000 रुपये की शुरुआती लागत से 4 लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार खड़ा कर लिया। आज की तारीख में फोर्ब्स की रैंकिंग में दिलीप सांघवी, भारत के 7वें सबसे अमीर कारोबारी हैं।

    पापा से सीखा दवाई-गोली का काम

    दिलीप सांघवी के पिता एक फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर थे, जो गोली-दवाओं का वितरण करते थे, इसलिए दिलीप सांघवी को फार्मा बिजनेस एक तरह से विरासत में मिला, लेकिन उन्होंने इस काम को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। दरअसल, साल 1983 में दिलीप सांघवी ने साइकियाट्रिक दवाएं बनाने के लिए सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज शुरू करने का मन बनाया और इस काम के लिए उन्होंने अपने पिता से पैसे लिए थे।

    कैसे मिला बिजनेस आइडिया

    दरअसल, पिता के साथ फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते समय दिलीप सांघवी ने देखा कि भारत में ज़्यादातर दवाएं इम्पोर्ट की जाती थीं, और सस्ते विकल्प बहुत कम थे। ऐसे में उन्होंने अच्छी क्वालिटी की दवाएं कम दाम पर उपलब्ध कराने का मन बनाया और इसी मकसद से दिलीप सांघवी ने सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ की शुरुआत की।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- बनानी थी टेलीकॉम कंपनी, मजबूरी ने ऐसा पकड़ा कि बन गए हवाई कंपनी के मालिक; देखें राहुल भाटिया की पूरी कहानी

    शुरुआत में सन फार्मा ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के लिए 5 साइकियाट्रिक दवाएं बनाई और इसके बाद कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार किया।

    भारत के सबसे बड़े दवा कारोबारी

    1983 में छोटी-सी शुरुआत के बाद अब दिलीप सांघवी, भारत के सबसे बड़े दवा कारोबारी हैं। फोर्ब्स के अनुसार, दिलीप सांघवी की रियल टाइम नेटवर्थ 26.3 अरब डॉलर है, भारतीय रुपयों में यह रकम 24000 करोड़ है। वहीं, सन फार्मा का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ से ज्यादा है। एक और दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के गांव से शुरू हुई सन फार्मा का कारोबार 100 देशों में फैल गया है।