सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar Vs Rupee: दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रही भारतीय करेंसी में तेजी, डॉलर के मुकाबले इतने उछला रुपया

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 05:25 PM (GMT+05:30)

    Dollar Vs Rupee Rate आज वर्ष 2024 के पहला कारोबारी हफ्ता खत्म हो गया है। इस हफ्ते शेयर बाजार में उतरा-चढ़ाव के साथ भारतीय करेंसी में भी उतार-चढ़ाव देख ...और पढ़ें

    आज भी जारी रही भारतीय करेंसी में तेजी
    आज भी जारी रही भारतीय करेंसी में तेजी

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार के साथ ही रुपया का शुरुआत नकारात्मक हुई थी, लेकिन बीच हफ्ते में इन दोनों में तेजी देखने को मिली थी। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, शेयर मार्केट भी उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है।

    फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशों में मजबूत ग्रीनबैक ने स्थानीय इकाई के लाभ को सीमित कर दिया।

    उच्चतम स्तर पर रुपया

    आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, स्थानीय इकाई ग्रीनबैक के मुकाबले 83.23 पर खुली। इसके बाज रुपया ग्रीनबैक के मुकाबले इंट्रा-डे में 83.24 के निचले स्तर और 83.12 के उच्चतम स्तर के बीच झूलता रहा और अंत में 83.16 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से 8 पैसे अधिक है।

    डॉलर इंडेक्स हुआ मजबूत

    दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.25 प्रतिशत गिरकर 101.68 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज फिर तेजी देखी जा रही है और यह 0.90 प्रतिशत बढ़कर 78.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर है।

    हरे निशान पर स्टॉक मार्केट

    आज शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 178.58 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 72,026.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 52.20 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 21,710.80 अंक पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक ने गुरुवार को 1,513.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

     

    खबरें और भी