सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar vs Rupee Rate: डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट, शुरुआती कारोबार में 12 पैसे फिसला

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 11:27 AM (IST)

    Dollar vs Rupee Price डॉलर के मुकाबले रुपये में आज गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। इंटरबैंक एक्सचेंज के मुताबिक घरेलू मुद्रा की शुरुआत कमजोरी के साथ ...और पढ़ें

    डॉलर इंडेक्स में भी बढ़त देखी जा रही है।
    डॉलर इंडेक्स में भी बढ़त देखी जा रही है।

    HighLights

    1. डॉलर इंडेक्स बढ़कर 104.21 पर पहुंचा।
    2. आज डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर का रुझान है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Dollar to INR Today: डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को बड़ी गिरावट हुई और अमेरिका मुद्रा के मुकाबले पिछले तीन दिन की तेजी को समाप्त कर दिया। फॉरेक्स में आज रुपया शुरुआती कारोबार में ही 12 अंक फिसलकर 82.68 पर पहुंच गया।

    रुपये में गिरावट का कारण कच्चे तेल की बढ़ती हुई कीमत और डॉलर इंडेक्स का लगातार मजबूत होना है। इस वजह से रुपये पर दबाव देखा जा रहा है।

    रुपये में कैसा रहा शुरुआती कारोबार?

    इंटरबैंक एक्सचेंज के मुताबिक, घरेलू मुद्रा की शुरुआत कमजोरी के साथ 82.60 पर हुई और यह फिसलकर 82.68अंक पर पहुंच गया और 12 पैसे की गिरावट देखने को मिली।

    गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.56 पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा तीन था, जब डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त हुई है।

    डॉलर इंडेक्स में मजबूती

    दुनिया की छह मुद्राओं के खिलाफ डॉलर की स्थिति बताने वाले डॉलर इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है और यह 0.22 प्रतिशत बढ़कर 104.21 अंक पर बना हुआ है। कच्चे तेल के बेंचमार्क बेंच क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 83.52 प्रति बैरल पर है।

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट

    भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरवाट का ट्रेंड देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स (Sensex) 385.20 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,865.79 अंक और निफ्टी (Nifty) 114.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,271.45 अंक में बना हुआ है।

    आज बाजार की नजर अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेड के चेयरमैन फॉवेल की ओर से दी गई कमेंट्री पर होगी। वे ब्याज दर की चाल को लेकर कोई बयान दे सकते हैं, जिसके कारण बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है।

    खबरें और भी