सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar vs Rupee Price: डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी, 7 पैसे की हुई बढ़त

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 12:01 PM (IST)

    Dollar vs Rupee Price डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इंटर फॉरेन एक्सचेंज के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया 83.02 पर ख ...और पढ़ें

    डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.02 पर खुला था।
    डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.02 पर खुला था।

    HighLights

    1. डॉलर इंडेस्क में कमजोर के चलते मजबूत हुआ रुपया।
    2. रुपया 7 पैसे बढ़कर 82.92 पर है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Dollar vs Rupee Price: डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार रहा है। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 7 पैसों की तेजी के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार भी सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

    फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि रुपये के सीमित दायरे में होने के पीछे का कारण ब्रिक्स सबमिट और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच के कारण निवेशकों का सतर्क होना है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने के बाद डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है और रुपये पर दबाव देखा गया है। 

    कैसा है बाजार में कारोबार?

    इंटर फॉरेन एक्सचेंज के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 83.02 पर खुला था, जिसके बाद इसने 82.92 के स्तर को छू लिया। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 7 पैसे की बढ़त दर्ज की गई। मंगलवार के सत्र में रुपया 14 पैसे बढ़कर 82.99 पर बंद हुआ था।

    दुनिया की टॉप छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.08 प्रतिशत गिरकर 103.48 पर है। ब्रेंड क्रूड 84.17 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

    भारतीय बाजारों का हाल

    इक्विटी बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 8.36 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 65,228.39 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 8.20 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 19,404.65 पर शुरुआती कारोबार में था। भारतीय बाजारों में पिछले एक हफ्ते से सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। इसके पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों का कमजोर होना है, जिसके चलते भारतीय बाजर दबाव का सामना कर रहे हैं।  एफआईआई की ओर से मंगलवार के बाजार में भी बिकवाली की गई थी और 495.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए थे।

    खबरें और भी