सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar Vs Rupee: डॉलर हुआ मजबूत तो भारतीय करेंसी में आई गिरावट, इतने पैसे फिसला रुपया

    By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 11:37 AM (GMT+05:30)

    Dollar Vs Rupee बीते दिन डॉलर में आई मजबूती का असर भारतीय करेंसी पर देखने को मिला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ खुला है। वहीं श ...और पढ़ें

    डॉलर हुआ मजबूत तो भारतीय करेंसी में आई गिरावट
    डॉलर हुआ मजबूत तो भारतीय करेंसी में आई गिरावट

    HighLights

    1. डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ खुला है।
    2. शेयर मार्केट हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।
    3. क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

    पीटीआई, नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती ने भारतीय करेंसी को प्रभावित किया है। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 83.18 पर आ गया। विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि एफआईआई प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को गिरावट को रोकने में मदद मिली।

    आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ 83.18 पर खुला। सुबह के कारोबार में यह सीमित दायरे में रहा। बीते दिन बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे बढ़कर 83.09 पर बंद हुआ, क्योंकि अमेरिकी मुद्रास्फीति उम्मीद से कम आने के बाद अमेरिकी मुद्रा अपने ऊंचे स्तर से पीछे हट गई।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डॉलर इंडेक्स में डॉलर 0.14 फीसदी चढ़कर 104.54 पर पहुंच गया है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.91 प्रतिशत गिरकर 80.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

    विश्लेषकों ने कहा कि चीन में मांग में कमी के संकेत और अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में उम्मीद से अधिक साप्ताहिक वृद्धि के कारण एशियाई व्यापार में तेल की कीमतों में और गिरावट आई है।

    शेयर मार्केट का हाल

    आज बीएसई सेंसेक्स 127.70 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 65,548.23 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 24.30 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 19,651.15 अंक पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को 550.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।