सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, बाजार में तेजी जारी

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 06 Jul 2023 11:04 AM (GMT+05:30)

    Dollar vs Rupee Price Today डॉलर के मुकाबले रुपये पर आज के कारोबार में कमजोर नजर आ रहा है। अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया 82.45 पर शुरुआती कारोबार मे ...और पढ़ें

    Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे फिसला रुपया
    Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे फिसला रुपया

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे की गिर गया है। इस कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 82.45 पर चल रहा है। अमेरिकी मुद्रा की कीमत में इजाफा होने की वजह डॉलर की मांग बढ़ गई है। इसकी वजह अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को बताया जा रहा है।

    इंटरबैंक विदेशी मुद्रा पर, घरेलू इकाई 82.36 पर खुली। इसके बाद रुपया गिरकर 82.45 पर आ गई। ये पिछले बंद के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्ज करती है। बुधवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 पर बंद हुआ।

    डॉलर हुआ मजबूत

    विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति की बढ़ती उम्मीदों के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई। डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.40 पर कारोबार कर रहा है। डॉलर इंडेक्स में दुनिया की छह करेंसी के विपरीत अमेरिकी मुद्रा यानी कि डॉलर की मजबूती को दर्शाता है।

    वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत गिरकर 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बुधवार को 1,603.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

    भारतीय बाजार में कारोबार

    भारतीय शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 23.16 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,422.88 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, व्यापक एनएसई निफ्टी 10.25 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 19,388.25 पर आ गया।

     

    खबरें और भी