सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EaseMyTrip Share: प्रमोटर धड़ाधड़ बेच रहे हैं शेयर, लोअर सर्किट के करीब पहुंचा स्टॉक

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 01:10 PM (IST)

    EaseMyTrip Share Price आज सुबह से ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip (ईजी ट्रिप प्लानर्स) के स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 12 बजे के करीब 20 ...और पढ़ें

    आज भारी बिकावली का सामना कर रहा है EaseMyTrip Share
    आज भारी बिकावली का सामना कर रहा है EaseMyTrip Share

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में गिरावट के बीच ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip (ईजी ट्रिप प्लानर्स) के शेयर में बिकवाली देखने को मिली है। कंपनी के शेयर (EaseMyTrip Share) शुरुआती कारोबार से ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

    12 बजे के करीब कंपनी के शेयर 20 फीसदी लुढ़क गए थे। खबर लिखते वक्त EaseMyTrip के शेयर 14.18 फीसदी की गिरावट के साथ 35.17 रुपये प्रति शेयर के साथ कारोबार कर रहा है।

    शेयर में क्यों आई गिरावट

    आज कंपनी के शेयर में ब्लॉक डील की वजह से गिरावट आई है। इस ब्लॉक डील में कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। अभी तक प्रमोटर ने करीब 176.5 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिये हैं। करोड़ रुपये के शेयर बेचने के बाद कंपनी का स्टॉक एक तरह से क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोमटर्स ने ब्लॉक डील के जरिये करीब 4.6 करोड़ शेयर बेचे हैं।

    यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: सरकार ने कर दिया 18 वीं किस्त का एलान, इस दिन खाते में आएगा पैसा

    शेयर की परफॉर्मेंस (EaseMyTrip Share Performance)

    EaseMyTrip के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 15.55 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, अगर इस साल 26 मार्च से 25 सितंबर की बात करें तो शेयर में 19.86 फीसदी की गिरावट आई। वहीं पिछले 5 कारोबारी सत्र में शेयर 14.09 फीसदी गिर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार कंपनी का एम-कैप (EaseMyTrip M-Cap) 6,255.30 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें: Bajaj Holdings Dividend: Bajaj की ये कंपनी दे रही है डिविडेंड का तोहफा, अकाउंट में इस दिन आएगी राशि

     

    खबरें और भी