Bank Holiday: ईद-ए-मिलाद पर क्या आज बैंक बंद हैं? ब्रांच जाने से पहले फटाफट यहां करें चेक
Is Bank Closed Today: ईद-ए-मिलाद-उन-बानी के अवसर पर बुधवार, 26 अगस्त को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

क्या आज बैंक बंद हैं?
HighLights
ईद-ए-मिलाद-उन-बानी पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में छुट्टी घोषित।
आरबीआई कैलेंडर के अनुसार यह छुट्टी राज्य-विशिष्ट है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले 'ईद-ए-मिलाद-उन-बानी'(Eid Milad-un-Nabi) के खास मौके पर बुधावर, 26 अगस्त को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, यह छुट्टी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होगी, बल्कि यह राज्य-विशिष्ट (State-specific) है।
कहां बैंक रहेंगे बंद?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को मुख्य रूप से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित कई अन्य राज्यों में बैंकों की शाखाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके अलावा, केरल में इसी दिन 'तिरुओणम' का त्योहार होने के कारण वहां भी बैंक कर्मचारियों का अवकाश रहेगा।
चिंता करने की बात नहीं
हालांकि, बैंक ग्राहकों को इन छुट्टियों की वजह से परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भौतिक शाखाएं (Physical Branches) बंद रहने के बावजूद बैंकिंग से जुड़े आपके ज्यादातर काम नहीं रुकेंगे। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) सुविधाएं आम दिनों की तरह ही 24 घंटे सुचारू रूप से काम करती रहेंगी।
यदि आपको नकद जमा करने या चेक से जुड़ा कोई ऐसा काम है जिसके लिए बैंक ब्रांच जाना आवश्यक है, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर की स्थानीय छुट्टियों की सूची जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gold Gift: बहन को सोना देने का बना रहे हैं प्लान? Coin, Jewellery या Digital Gold में क्या बेहतर?
