सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Musk-Twitter Deal: एलन मस्क ने अपनी प्रोफाइल में किया बदलाव, 'ट्विटर चीफ' के रूप में अपडेट किया बायो

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 08:11 AM (IST)

    Elon Musk-Twitter Deal एलन मस्क ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर बायो अपडेट करते हुए खुद को चीफ ट्वीट घोषित कर दिया है। मस्क ने ट्विटर मुख्यालय का दौरा किया ...और पढ़ें

    Elon Musk updates his twitter bio as Chief Twit
    Elon Musk updates his twitter bio as Chief Twit

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क अपनी ट्विटर प्रोफाइल अपडेट करते हुए पहली बार ट्विटर चीफ के रूप में सामने आए हैं। मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर बायो को अपडेट करते हुए 'चीफ ट्वीट' शब्द जोड़ लिया है। एलन मस्क ने 44 बिलियन डालर की डील फाइनल होने से पहले ट्विटर मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान वह अपने हाथों में एक सिंक ले जाते हुए नजर आए। 'let that sink in!' कैप्शन के साथ उन्होंने इसका एक वीडियो भी अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर शेयर किया। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना बायो चेंज कर लिया।

    मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद को 'चीफ ट्वीट' घोषित कर दिया है और अपनी लोकेशन के रूप में ट्विटर मुख्यालय को अपडेट किया है। इससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह डील को अंतिम रूप देने के बाद सैन फ्रांसिस्को के ट्विटर मुख्यालय में जल्द ही अपना दफ्तर शुरू कर देंगे।

    शुक्रवार तक फाइनल होनी है डील

    ट्विटर को खरीदने की मस्क की 44 बिलियन की डील शुक्रवार तक फाइनल होनी है। हालांकि, उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है, वह इस बात का कोई सबूत नहीं देता है कि अधिग्रहण पूरा हो गया है। ट्विटर और मस्क के प्रतिनिधियों ने उस सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, ट्विटर ने पुष्टि की कि मस्क का वीडियो ट्वीट वास्तविक है। मस्क ने खुद को "चीफ ट्वीट" बताने के लिए अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदल दिया।

    अदालत से ट्विटर मुख्यालय तक

    सौदे को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समय सीमा अक्टूबर की शुरुआत में डेलावेयर चांसरी कोर्ट द्वारा तय की गई थी। इस 'एपिक बैटल' में मस्क ने पहले ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए, फिर वह इससे पीछे हटने की कोशिश करने लगे। ट्विटर ने टेस्ला के सीईओ पर मुकदमा करने बाद उन्हें डील फाइनल करने के लिए मजबूर किया। यदि दोनों पक्ष शुक्रवार की समय सीमा को पूरा नहीं करते हैं, तो अदालत इस पर कोई एक्शन ले सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    एलन मस्क ने सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर मुख्यालय का किया दौरा, शुक्रवार तक पूरा होना है अधिग्रहण सौदा

    भारत में कारोबार का विस्तार करेगा वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट में 3 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना: रिपोर्ट