सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EPF अकाउंट की डिटेल्स अब आसानी से अपडेट कर पाएंगे यूजर्स, EPFO ने जारी किया सर्कुलर

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 06:47 PM (IST)

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPF मेंबर्स की डिटेल को सही करने या अपडेट करने की प्रक्रिया को मानकीकृत करने के लिए एक नया सर्कुलर जारी किया है। ...और पढ़ें

    EPF अकाउंट की डिटेल्स अब आसानी से अपडेट कर पाएंगे यूजर्स
    EPF अकाउंट की डिटेल्स अब आसानी से अपडेट कर पाएंगे यूजर्स

    HighLights

    1. EPFO ने 23 अगस्त को एक सर्कुलर जारी किया था,जिसमें कई बड़े-छोटे बदलाव सामने आए हैं।
    2. इसमें EPF मेंबर्स के नाम और डेट ऑफ बर्थ जैसे डिटेल्स को सही करने के लिए एक नई SOP जारी की गई है।
    3. नया सर्कुलर EPF मेंबर्स को प्रोफाइल से संबंधित 11 पैरामीटर को अपडेट करने देगा।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आप एक कर्मचारी हैं तो EPFO के बारे में जानते है। मगर आज हम आपको कुछ खास बताने जा रहे हैं। EPFO ने 23 अगस्त को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कई बड़े-छोटे बदलाव सामने आए हैं।

    इस सर्कुलर में बताया गया है कि संगठन EPF मेंबर्स के डिटेल्स को सही करने की प्रक्रिया को मानकीकृत करेगा। इस सर्कुलर में EPF मेंबर्स के नाम और डेट ऑफ बर्थ जैसे डिटेल्स को सही करने के लिए एक नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर(SOP) जारी की गई है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    आसानी से अपडेट होंगे मेंबर्स के डिटेल्स

    • नई SOP के अनुसार, EPF मैंबर्स के डिटेल्स आसानी से अपडेट किया जा सकता है, जिससे प्रोसेसिंग क्लेम को संसाधित करते समय अस्वीकृति यानी रिजेक्शन को कम किया जा सकेगा।
    • नए प्रोसिजर की मदद से डेटा के बेमेल के कारण होने वाले धोखाधड़ी(स्कैस) के मामलों से भी बचा जा सकता है।
    • इस सर्कुलर में यह भी देखा गया है कि प्रॉसेस के अनियमित और गैर-मानकीकरण होने के कारण कुछ मामलों में मेंबर्स की पहचान के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिससे फ्रॉड हुए हैं।

    इन पैरामीटर पर केरगा काम

    नया सर्कुलर EPF मेंबर्स को प्रोफाइल से संबंधित 11 पैरामीटर को अपडेट करने देगा। इन पैरामीटर्स में य़े अपडेट शामिल है।

    • नाम (Name)
    • लिंग (Gender)
    • जन्म तिथि (Date of Birth)
    • पिता का नाम( Father’s Name)
    • संबंध (Relationship )
    • वैवाहिक स्थिति ( Marital status)
    • शामिल होने की तिथि (Date of joining)
    • छोड़ने का कारण(Reason for leaving )
    • छोड़ने की तिथि( Date of leaving)
    • राष्ट्रीयता (Nationality)
    • आधार संख्या (Aadhaar Number)
    पैरामीटर क्या हो सकते हैं बदलाव कितनी बार हो सकेंगे बदलाव
    नाम
    • अगर 2 या उससे कम अक्षर बदल जाते हैं लेकिन नाम बोलने में नहीं बदलता है
    • अगर आपके नाम में 2 से अधिक अक्षर बदल जाएं और नाम बोलने में भी अलग लगें।
    • अगर 2 से कम अक्षर बदलते हैं और नाम बोलने में भी अलग लगें।
    • अगर नाम को बढ़ाया जा रहा है।
    • महिला के मामले में शादी के बाद सरनेम जोड़ना
    • श्री, डॉ, श्रीमती आदि अभिवादन हटाने की स्थिति में।
    1
    लिंग (Gender) मेल/फीमेल/अदर्स 1
    डेट ऑफ बर्थ अगर बदलाव तीन साल से अधिक हो 1
    माता-पिता का नाम
    • अगर नाम में 2 से अधिक अक्षर बदल जाएं और नाम बोलने में भी अलग लगें।
    • अगर पहली बार नाम डाल रहे हैं।
    • अगर नाम को बढ़ाया जा रहा है।
    • अगर 2 या उससे कम अक्षर बदल जाते हैं लेकिन नाम बोलने में नहीं बदलता है
    • श्री, डॉ, श्रीमती आदि अभिवादन हटाने की स्थिति में।
    1

    रिलेशनशिप

    माता या पिता के बदलने पर 1

    मेरिटल स्टेटस

    • EPF मेंबर की मृत्यु के बाद
    • EPF मेंबर के जीवित रहने पर कोई भी बदलाव
    2

    डेट ऑफ ज्वाइनिंग

    • EPF मेंबर की मृत्यु के बाद कोई भी बदलाव
    • EPF मेंबर के जीवित रहने पर कोई भी बदलाव
    1

    डेट ऑफ लीविंग

    • EPF मेंबर की मृत्यु के बाद कोई भी बदलाव
    • EPF मेंबर के जीवित रहने पर कोई भी बदलाव
    1
    रिजन फॉर लीविंग
    • EPF मेंबर की मृत्यु के बाद कोई भी बदलाव
    • EPF मेंबर के जीवित रहने पर कोई भी बदलाव
    1
    नेशनलिटी
    • Non SSA से SSA देश 
    • Non-SSA से Non-SSA देश
    • SSA से SSA देश 
    • SSA से Non-SSA देश में परिवर्तन
    1
    आधार नंबर आधार से संबंधित सभी प्रकार के बदलाव या अपडेशन 1

    क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं विड्रॉल क्लेम

    • सर्कुलर में यह भी समझाया गया कि विड्रॉल क्लेम के रिजेक्ट होने का एक मुख्य कारण यह है कि दिए गए डिटेल EPFO के पास उपलब्ध रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते हैं।
    • दावेदार का नाम और जन्मतिथि EPFO रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए। अब, चूंकि EPFO ने एक नया SOP जारी किया है, तो ये समस्या कम हो जाएगी।

     

    खबरें और भी