सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO ने रक्षाबंधन से पहले ही दिया तोहफा, जारी की अगस्त महीने की एडवांस पेंशन; इन लोगों के खाते में पहुंचा पैसा

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Wed, 26 Aug 2026 06:00 PM (IST)

EPFO Pension: ईपीएफओ ने केरल के 4.4 लाख पेंशनभोगियों को अगस्त महीने की पेंशन समय से पहले जारी कर दी ...और पढ़ें

ईपीएफओ ने केरल के पेंशनभोगियों को अग्रिम पेंशन दी।

ईपीएफओ ने केरल के पेंशनभोगियों को अग्रिम पेंशन दी।

HighLights

  1. ईपीएफओ ने केरल के पेंशनभोगियों को अग्रिम पेंशन दी।

  2. ओणम त्योहार के कारण अगस्त की पेंशन पहले जारी।

  3. केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली (CPPS) से सीधे खाते में।

आईएएनएस, नई दिल्ली। EPFO Pension: रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। EPFO ने कुछ राज्य के लोगों को अगस्त महीने की पेंशन जारी कर दी है। आमतौर पर यह पेंशन महीने की आखिरी तारीख या फिर अगले महीने के पहले सप्ताह में जारी की जाती है। लेकिन त्यौहार की वजह से इस बार ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों को तहफा दिया है। अगर आप भी एक EPFO पेंशनभोगी (Pension News) हैं तो आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर किस राज्य के पेंशनभोगियों को ईपीएफओ ने पेंशन दी है। आइए जानते हैं।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ओणम पर्व के अवसर पर केरल क्षेत्र के 4,40,901 पेंशनभोगियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन जमा कर दी है।

EPFO ने जारी की पेंशन

आमतौर पर कर्मचारी पेंशन योजना (EPS), 1995 के तहत मासिक पेंशन का भुगतान महीने के अंत में किया जाता है, लेकिन ओणम उत्सव को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ ने इस बार विशेष निर्णय लेते हुए 26 अगस्त 2026 को ही पेंशन जारी कर दी। इससे लाखों पेंशनभोगियों को त्योहार से पहले वित्तीय सहायता उपलब्ध हो गई।

ईपीएफओ ने बताया कि पेंशन राशि केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। यह प्रणाली देशभर में पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और सुगम बनाती है।

संगठन के अनुसार, ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा लाभों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। तकनीक-आधारित सुधारों और नागरिक-केंद्रित पहलों के माध्यम से पेंशन सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।

EPFO ने जारी की थी नई पेंशन भुगतान प्रणाली

ईपीएफओ ने हाल ही में अपनी नई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (New Centralized Pension Payment System) को सभी पेंशन वितरण कार्यालयों में पूरी तरह लागू कर दिया है। यह नई व्यवस्था पूर्व की विकेंद्रीकृत प्रणाली से काफी अलग है, जिसमें प्रत्येक क्षेत्रीय और संभागीय कार्यालय सीमित संख्या में बैंकों के साथ अलग-अलग समझौते करता था।

नई सीपीपीएस व्यवस्था के तहत पेंशनभोगी अब किसी भी बैंक के माध्यम से अपनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पेंशन शुरू होने के समय बैंक में जाकर अलग से सत्यापन कराने की आवश्यकता भी नहीं रहती, और पेंशन जारी होते ही सीधे खाते में जमा हो जाती है।

यह प्रणाली उन पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई है जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृह नगर या किसी अन्य स्थान पर चले जाते हैं। अब स्थान परिवर्तन, बैंक बदलने या शाखा बदलने की स्थिति में पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे पूरे देश में कहीं भी पेंशन का निर्बाध भुगतान संभव हो गया है।

ईपीएफओ का कहना है कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से पेंशन सेवाओं को सरल बनाने और पेंशनभोगियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Tata Steel की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत, ₹1780 करोड़ का टैक्स और जुर्माना रद