सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Rules 1 February 2026: बजट से पहले सिगरेट से लेकर LPG तक क्या-क्या हुआ महंगा; यहां जानें सब

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 10:31 AM (GMT+05:30)

    1 फरवरी 2026 देश के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि आज के दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करने जा रही है। क्यो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के दिन केंद्रीय बजट पेश होने वाला है। इसके साथ ही महीने की पहली तारीख होने की वजह से कई बड़े बदलाव (New Rules 1 February 2026) भी होंगे। 

    आइए इन बदलावों के बारे में एक-एक करके बात करते हैं। 1 फरवरी, रविवार से कई चीजें महंगी होने जा रही है। इनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। 

    क्या-क्या हुआ मंहगा?

    1. LPG दाम हुआ महंगा

    बजट से पहले गैस एजेंसी द्वारा नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी आई है। हालांकि इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव हुआ है। बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी आई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत पहले जितनी ही है। 

    शहर पहले की कीमत अब की कीमत कितनी बढ़ी?
    दिल्ली ₹1691.50 ₹1740.5 ₹49
    कोलकत्ता ₹1795 ₹1844.5 ₹49.5
    मुंबई ₹1642.50 ₹1692 ₹49.5
    चेन्नई ₹1849.50 ₹1899.5 ₹50

    घरेलू सिलेंडर का दाम

    शहर कीमत
    दिल्ली ₹853
    कोलकत्ता ₹879
    मुंबई ₹852.5
    चेन्नई ₹868.50


    2. सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला हुआ महंगा

    1 फरवरी 2026 से सेहत के लिए हानिकारक चीजें जैसे सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला महंगी हो गई है। सरकार 1 फरवरी 2026 को इन सभी चीजों पर कीमत बढ़ाने जा रही है। ये टैक्स सामान्य जीएसटी से अलग है। मसलन सरकार आज से उत्पाद शुल्क और उपकर में बढ़ोतरी करने जा रही है। 

    इनमें बढ़ोतरी सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला महंगे हो जाएंगे। 

    3. Repo Rate में कोई बदलाव नहीं?

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करेगा। हालांकि इसकी पुष्टि मौद्रिक समिति की बैठक में ही हो पाएगी। इसके अलावा कुछ जगह ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि रेपो रेट में 0.25 फीसदी की गिरावट हो सकती है। 

    खबरें और भी

    ये बैठक कुछ ही दिनों में आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान आरबीआई रेपो रेट सहित कई वित्तीय संबंधित फैसले लेगी। 

    4. FASTag में e-KYC खत्म

    1 फरवरी यानी आज से FASTag के लिए अब यूजर्स को ई-केवाईसी की जरूरत नहीं होगी। इसकी घोषणा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की है। अब आपको FASTag एक्टिवेट कराने के लिए ई-केवाईसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    ये भी पढ़ेंBudget 2026 LIVE Updates: 140 करोड़ देशवासी, बजट से 10 बड़ी उम्मीदें, टैक्स से सोशल स्कीम तक क्या राहत मिलेगी?